
UP news
यूपी: बांदा जिले में खेत में बकरी चराने गए युवक का पेड़ पर जंजीर से लटका मिला शव।
बांदा। बकरी चराने खेत गए युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंजीर से नीम के पेड़ पर लटका मिला। भाई ने बताया कि पिता की बीमारी से मौत होने के बाद से उसका मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं रहता था। लेकिन आत्महत्या करने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं मरका थाना क्षेत्र के ग्राम इंगुवा वैशनपुरवा निवासी भोला प्रसाद का 23 वर्षीय पुत्र शिवाकांत त्रिपाठी शाम को खेतों की ओर बकरी चराने गया था। ग्रामीणों को वह अपने ही खेत में लगे पेड़ पर बकरी बांधने की जंजीर पर लटका मिला। स्वजन व पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जिसमें पुलिस ने घटनास्थल देखा। पेड़ की ऊंचाई कम होने से उसके पैर जमीन में टिके थे।
वहीं मृतक के बड़े भाई दुर्गादत्त व चचेरे भाई विष्णु प्रभाकर ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा होने के साथ अविवाहित था। पिता की छह माह पहले कोरोना की दूसरी लहर के समय फेफेड़े की बीमारी से मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद से उसका मानसिक संतुलन कभी-कभी बिगड़ जाता था। वह पिता के समाधि स्थल में लेटा रहता रहा है।
वहीं हालांकि घटना से कुछ देर पहले उसने घर में खाना खाने के बाद बड़े भाई के साथ सुपारी खायी थी। बड़ा भाई खेत में खाद डालने चला गया था। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। लेकिन अचानक उसके खुदकुशी करने की वजह का भी पता नहीं चल रहा है। सीओ बबेरू सियाराम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी करने का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।
वहीं दूसरी ओर स्वजन ने बताया कि मृतक शिवाकांत कृषि कार्य में हाथ बटाने के साथ कुछ दिनों पहले तक मवेशी बाड़े के नजदीक अपनी किराने की दुकान किए था। जिसे उसने करीब एक माह पहले बंद कर दिया था। आर्थिक रूप से संपन्न है। करीब डेढ़ वर्ष पहले वह अहमदाबाद गया था। लेकिन वहां उसे अच्छा नहीं लगा था। इससे वह नौकरी करने की जगह वापस लौट आया था।