Headlines
Loading...
यूपी: विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ दूरदर्शन ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बनाया गीत।

यूपी: विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ दूरदर्शन ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बनाया गीत।


लखनऊ। आओ चलें मतदान करें, लोकतंत्र का सम्मान करें, शत प्रतिशत होवे मतदान, मिलके छेड़ो ये अभियान, वहीं इन्हीं पंक्तियों के साथ विभिन्न जगहों पर शूट किया गया और तैयार हो गया दूरदर्शन का मतदाता जागरूकता गीत। मतदाता जागरूकता के लिए हो रहे तमाम प्रयासों के बीच दूरदर्शन का यह जागरूकता गीत मंगलवार को महानिदेशक मयंक अग्रवाल आनलाइन रिलीज करेंगे। 

वहीं इस मतदाता जागरूकता गीत में न सिर्फ दूरदर्शन लखनऊ केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं, बल्कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से भी सहभागिता की गई है। गीत में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी गीत के जरिए शत-प्रतिशत मतदान के संदेश को प्रसारित करते नजर आ रहे हैं।

वहीं दूरदर्शन की ओर से धुव चंद ने न सिर्फ गीत को लिखा है, बल्कि परिकल्पना और प्रस्तुतिकरण भी इन्हीं का है। गाने को संजय गुप्ता ने कंपोज किया है। गीत को कुसुम वर्मा, अरविंद मिश्रा और अविशेष झा ने अपनी आवाज दी है। गाने में हिंदी के साथ ही अवधी और भोजपुरी में भी मतदान करने का संगीतमयी संदेश दिया गया है। करीब पांच मिनट का यह वीडियो गीत मंगलवार दोपहर 12 बजे रिलीज होने के बाद दूरदर्शन के विभिन्न मंचों पर लगातार बजता रहेगा।

वहीं दूरदर्शन की कार्यक्रम प्रमुख रमा अरुण त्रिवेदी कहती हैं, हमें यह समझना होगा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है। यदि हम मतदान करनेे नहीं जाते तो हमें सरकार से कोई सवाल करने का भी अधिकार नहीं है। मतदान करने में उदासीनता इस बात का परिचायक है कि हम एक जिम्मेदारी नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहे। 

वहीं यह अधिकार हमें बहुत संघर्षों के बाद मिला है, इसलिए सभी चुनें, सही चुनें...। वहीं, दूरदर्शन के सहायक निदेशक- कार्यक्रम आत्म प्रकाश मिश्र कहते हैं कि लोकतंत्र के लिए मतदान औषधि है। इस औषधि की मदद से लोकतंत्र को जीवित रख सकते हैं। हमें इसके महत्व को समझना होगा। खुद मतदान करने के साथ ही औरों को भी इस अधिकार के प्रयोग के लिए सचेत करने की जिम्मेदारी निभानी होगी।