Headlines
Loading...
यूपी: लखनऊ सपा प्रमुख अखिलेश यादव का दावा, वहीं सपा-गठबंधन सरकार में बदलेगी पुलिस की सूरत।

यूपी: लखनऊ सपा प्रमुख अखिलेश यादव का दावा, वहीं सपा-गठबंधन सरकार में बदलेगी पुलिस की सूरत।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में छोटे दलों के गठबंधन कर मैदान में उतरी प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है। अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव 2022 में तीसरे चरण के मतदान वाले जिलों में रविवार को चुनावी सभाएं करेंगे। इससे पहले ही उन्होंने ट्वीट कर पुलिस को लेकर बड़ा दावा किया है।

वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को हाथरस, कासगंज, एटा तथा फिरोजाबाद जिले का दौरा करेंगे। इनका चारों जिलों में चुनावी सभा का कार्यक्रम है। इसके साथ ही वह कई जगह पर जनसंपर्क भी कर सकते हैं। अखिलेश यादव हाथरस के सिकंदराराऊ में सभा करेंगे। इसके बाद उनका एटा तथा कासगंज के सहावर का दौरा है। 

वहीं दोनों जगह पर वह अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में सभाएं करेंगे। उनका कासगंज में एक बजे से और एटा में दो बजे से कार्यक्रम है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव का इसके बाद फिरोजाबाद के सिरसागंज में चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। यहां के सैनिक पड़ाव में अखिलेश यादव की जनसभा होगी।

वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इससे पहले ट्वीट कर सपा गठबंधन की पुलिस रिफार्म को लेकर अपनी सरकार की योजना की जानकारी की। उन्होंने कहा कि सपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद पुलिस कल्याण की सूरत बदली जाएगी। पुरानी पेंशन बहाली करने के साथ ही मोटरसाइकिल व मोबाइल रिचार्ज का भत्ता भी देंगे। इसके साथ सप्ताह में एक दिन अवकाश भी दिया जाएगा। 

वहीं उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में वर्दी तथा पौष्टिक आहार भत्ता भी बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही साथ सभी पुलिसकर्मियों के मकान किराया भत्ते की समीक्षा भी की जाएगी। समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कहा कि सभी खाली पड़े पदों पर प्रमोशन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुकंपा पर गृह जनपद के नजदीकी मंडल में नियुक्ति को भी हमारी सरकार में वरीयता दी जाएगी।