Headlines
Loading...
यूपी: बलिया में विधानसभा चुनाव नामांकन करने के लिए कक्ष तक दौड़ते हुए पहुंचे मंत्री उपेंद्र तिवारी।

यूपी: बलिया में विधानसभा चुनाव नामांकन करने के लिए कक्ष तक दौड़ते हुए पहुंचे मंत्री उपेंद्र तिवारी।


बलिया। यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के छठवें चरण का नामांकन शुक्रवार से शुरू हो गया। कलेक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पहले दिन फेफना विधान सभा से भाजपा उम्मीदवार उपेंद्र तिवारी और बिल्थरारोड विधान सभा से भाजपा उम्मीदवार छट्ठू राम ने नामांकन किया। मंत्री उपेेंद्र को क्षेत्र में घूमने के कारण देर हो चुकी थी। वह 2 बजकर 55 मिनट पर कलेक्ट्रेट के गेट पर पहुंचे। 

वहीं यहां से दौड़ते हुए नामांकन कक्ष तक पहुंचे। मंत्री उपेंद्र तिवारी के साथ सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर रहे, जबकि छट्ठू राम के साथ सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा नामांकन कराने साथ पहुंचे। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो लोगों के जाने की इजाजत थी। जुलूस पर पूरी तरह रोक थी, लेकिन कलेक्ट्रेट तक प्रत्याशी भीड़ लेकर ही पहुंचे थे। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के क्रम में प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट के गेट पर ही चेकिंग का इंतजाम किया गया था।

वहीं दूसरी तरफ़ बिल्थरारोड विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम ने शुक्रवार को माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जिला मुख्यालय के लिए निकले। चौकिया मोड़ पर भाजपा नेताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। सांसद रविन्द्र कुशवाहा, नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता और भाजपा पदाधिकारियों के साथ चौकिया मोड़ पर बाबा साहब को माल्यार्पण किया और मालीपुरा नगरा के रास्ते बलिया के लिए रवाना हुए।

वहीं फेफना विधानसभा से मंदिरों में मत्था टेक मंत्री उपेंद्र तिवारी नामांकन के लिए निकले। उजियार, भरौली, सोहांव, बसंतपुर सुरही लक्ष्मणपुर आदि जगहों पर समर्थक हाथों में माला फूल लिए उनके स्वागत को कतारबद्ध दिखाई दिए। फेफना तिराहे पर कार्यकताओं ने नारेबाजी करते हुए फुल मालाओं से स्वागत किया।