
UP news
यूपी: वाराणसी में संत रविदास जयंती पर सीरगोवर्धन आएंगे राहुल और प्रियंका गांधी, वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का भी आना हुआ तय।
KESHARINEWS24
वाराणसी। संत रविदास जयंती पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी सीरगोवर्धन आ सकते हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के पास इसकी सूचना भी आ गई है। प्रियंका गांधी बुधवार को 11.30 बजे आएंगी। अभी फाइनल प्रोटोकॉल का इंतजार किया जा रहा है।
वहीं सीरगोवर्धन में संत रविदास जयंती को लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित कई जगहों से बड़ी संख्या में रैदासी पहुंचे हुए हैं। कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भी आने का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है।
वहीं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि प्रियंका और राहुल गांधी के आने की सूचना मिली है इसके बाद से सभी जरूरी तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आने के बाद ही कुछ और कहा जा सकेगा।
वहीं अब जबकि यूपी, पंजाब में विधानसभा चुनाव चल रहा है। ऐसे में नेताओं के इस दौरे को चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा पहली बार नही है कि सीरगोवर्धन में नेता आ रहे हैं। इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित अन्य नेता आ चुके हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी यहां आ चुके है।