Headlines
Loading...
यूपी: वाराणसी में प्रसव के लिए सरकार की कई लाभकारी योजनाएं, वहीं पोर्टल पर पंजीयन के तत्‍काल बाद मिलते हैं हजार रुपये।

यूपी: वाराणसी में प्रसव के लिए सरकार की कई लाभकारी योजनाएं, वहीं पोर्टल पर पंजीयन के तत्‍काल बाद मिलते हैं हजार रुपये।

                                  S.K. Gupta Reporter

वाराणसी। जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी ने महिलाओं को सरकारी लाभ के बारे में बताया कि गर्भवती महिलाओं के लिए कई सरकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें प्रधानमंत्री बंधन योजना प्रमुख है। इसमें पहली बार गर्भ धारण करने वाली सभी वर्ग की महिलाओं को पांच हजार की राशि देने का प्रविधान है।

वहीं यह राशि घरेलू महिलाओं को पौष्टिक आहार जबकि कामकाजी महिलाओं को क्षतिपूर्ति के लिए दी जाती है। इसके लिए प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य के पोर्टल पर पंजीयन कराना होता है। पंजीयन होने के बाद तत्काल एक हजार दिया जाता है। लेकिन इसके लिए शर्त है कि पंजीयन गर्भ धारण करने के 150 दिन के अंदर होना चाहिए। 

वहीं दूसरी किस्त दो हजार की दी जाती है, जो प्रसव जांच के बाद मिलती है। यह जांच 180 दिन के अंदर होनी चाहिए। तीसरी किस्त दो हजार की दी जाती है। जो प्रसव के 42 दिन के बाद बच्चे के पहले टीका के समय मिलता है। वहीं जननी सुरक्षा योजना में भी गर्भवती महिलाओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके तहत सरकारी हास्पिटल में प्रसव होने पर 1400 रुपए देने का प्रविधान है।

वहीं दूसरी तरफ इसके लिए लक्ष्य भी निर्धारित किया जाता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए जननी-शिशु सुरक्षा योजना भी वरदान साबित हो रहा है। इसके तहत कैशलेस डिलिवरी का प्रविधान है। घर से ले जाकर हास्पिटल में एडमिट कराने व फिर घर पहुंचाने तक का कार्य निश्शुल्क होता है। इसमें प्रसव काल में टोल फ्री नंबर 102 पर डायल करने पर एंबुलेंस घर तक पहुंच जाएगी।

वहीं इन एंबुलेंसों में जीपीएस की सुविधा रहती है। हास्पिटल में एडमिट कराने से लेकर सिजिरियन व जरूरत पड़ने पर रक्त भी दिया जाता है। जिसका कोई शुल्क नहीं लगता है। इसके अलावा महिला की छुट्टी होने पर उन्हें घर भी एंबुलेंस से भेजा जाता है, जिसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।