Headlines
Loading...
यूपी : नोएडा के दो विद्यालयों को मिल सकता है सैनिक स्कूल का दर्जा।

यूपी : नोएडा के दो विद्यालयों को मिल सकता है सैनिक स्कूल का दर्जा।


नोएडा। केंद्र सरकार की 100 नए सैनिक स्कूल योजना के लिए जिले के भी दो निजी स्कूलों ने आवेदन किया है। जिला विद्यालयी निरीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि इसके केंद्रीय समिति ने दोनों स्कूलों का मूल्यांकन कर लिया है। समिति ने अपनी रिपोर्ट रक्षा मंत्रलय को भेज दी है। मंत्रलय से ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। चयनित स्कूलों को पीपीपी माडल पर विकसित किया जाएगा।

वहीं केंद्र सरकार की ओर से देशभर से सैनिक स्कूलों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनमें से 100 स्कूलों का चयन किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक स्कूलों का विभिन्न मानकों पर बारीकी से मूल्यांकन किया जा रहा है। मानकों पर खरे उतरने वाले स्कूलों को सैनिक स्कूलों का दर्जा मिलेगा। उसके बाद इन स्कूलों में सैनिक स्कूलों का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा और उसी के अनुरूप शिक्षण और प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका पूरा खर्च रक्षा मंत्रलय वहन करेगा।

वहीं दूसरी तरफ़ नजदीक सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य इसके नोडल अधिकारी होंगे, जबकि सैन्य अधिकारी समय-समय पर स्कूल का निरीक्षण करेंगे। अगर मंत्रलय से किसी एक भी स्कूल को हरी झंडी मिलती है तो यह जिले का पहला सैनिक स्कूल होगा। केंद्र सरकार का प्रयास है कि देश के प्रत्येक जिले में एक सैनिक स्कूल हो। स्कूलों को पीपीपी माडल पर विकसित किया जाएगा।

वहीं सरकार की इस योजना से विद्यार्थियों का सैन्य सेवाओं में रुझान बढ़ेगा। उनकी लिए सैन्य सेवाओं में अवसर खुलेंगे। स्कूल स्तर से ही विद्यार्थी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी समेत दूसरी परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयारी हो सकेंगे। सैन्य अनुशासन का अनुभव मिलेगा। इन में एनसीसी का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।