Headlines
Loading...
हरियाणा : रेवाड़ी अपराध में कमी लाने व अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से 1849 वाहनों का किया जांच।

हरियाणा : रेवाड़ी अपराध में कमी लाने व अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से 1849 वाहनों का किया जांच।


हरियाणा। रेवाड़ी अपराध में कमी लाने व अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से शनिवार की रात जिला पुलिस की ओर से नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में नाकाबंदी कर जांच की। रात को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने अभियान का निरीक्षण किया तथा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की। 

वहीं एसपी ने स्वयं गश्त कर अभियान के दौरान लगाए गए नाकों की जांच की तथा पुलिस द्वारा अभियान के दौरान की गई कार्रवाई का जायजा लिया।अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जिले भर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। कागजात नहीं मिलने पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहनों को भी जब्त किया गया।






वहीं जिला पुलिस ने शनिवार की रात को 10 बजे से सुबह चार बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया, जिसमें चेकिग पार्टियां बनाकर और नाकाबंदी करके विभिन्न स्थानों पर जांच की। इस दौरान 1849 वाहनों की जांच हुई, जिसमें 38 वाहनों के चालान काटे गए, 3 को इंपाउंड तथा सात के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अभियान के दौरान एक पीओ को गिरफ्तार करने के साथ देसी शराब की 63 बोतल भी बरामद की है।

वहीं अभियान के तहत कुल 199 सार्वजनिक स्थानों की जांच की और 128 व्यक्तियों के पर्चा अजनबी भरे गए। पुलिस द्वारा जिले भर में 48 चेक प्वाइंट बनाए गए थे। शनिवार की रात को पुलिस के 614 जवानों ने रात भर जांच अभियान चलाया। पुलिस नाकों पर 293 जवान, 76 जवान पैदल गश्त, 22 राइडर और 217 जवान पेट्रोलिग में शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा छह अधिकारियों को चेकिग के लिए नियुक्त किया गया।