
गोरखपुर। अपराह्न एक बजे तक यानी पहले छह घण्टे में 36.66 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक 39.38 प्रतिशत मतदान पिपराइच में हुआ एवं सबसे कम मतदान गोरखपुर शहर में हुआ। यहां 32 प्रतिशत वोट पड़े। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के अपने बूथ पर वोट डाला। मुख्यमंत्री इसी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भी हैं। सुबह कुछ स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी दिक्कत की शिकायतें आई थी लेकिन तुरंत उसे दुरुस्त कर लिया गया।
वहीं जिले के सुबह सात बजे से ही लोग घर से निकल कर बूथ पर जाने लगे। चौरी चौरा विधानसभा, सहजनवा विधानसभा, गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा, शहर विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर लाइन लग गई। कुछ प्रमुख व्यक्तियों ने भी पहले मतदान फिर जलपान को चरितार्थ करते हुए सुबह ही वोट डाला। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने तारामंडल स्थित नक्षत्र शाला बूथ पर अपना वोट डाला उसके बाद कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी निभाने रवाना हुए।
वहीं गैलेंट इस्पात समूह के चेयरमैन सीपी अग्रवाल ने भी सुबह ही अपना वोट डाला। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कजाकपुर प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथों पर बिना मास्क के मतदाताओं को प्रवेश करने से रोका जा रहा था। इस बात की शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने मास्क के कारण किसी को ना रोकने का निर्देश दिया। सुबह से ही निर्वाचन नियंत्रण कक्ष की घंटी बजने लगी।
वहीं चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या एक पर ईवीएम चालू होने के साथ ही बंद हो गई थोड़ी देर में इसे ठीक कर मतदान शुरू कराया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बूथ पर भी ईवीएम खराब होने से कुछ देर मतदान बाधित होने की सूचना आई। हालांकि यहां प्रत्याशियों के एजेंटों के उपस्थित न होने से माक पोल में देरी हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसएसपी सुबह से ही मतदान का हाल जानने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं।
320 कैम्पियरगंज - 39.50%
321 पिपराइच - 39.38%
322 गोरखपुर शहर- 32%
323 गोरखपुर ग्रामीण -35.59 %
324 सहजनवां - 37.73%
325 खजनी - 35.42 %
326 चौरी चौरा - 38.94 %
327 बासगांव - 33.36%
328 चिल्लूपार - 38.04 %
जनपद गोरखपुर -36.66%
वहीं दूसरी तरफ़ गोरखपुर के चौरी-चौरा विधान सभा के ग्रामपंचायत गजाईकोल में प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 313 तथा 314 बूथ पर बवाल होने की अफवाह से पुलिस परेशान रही। यहां अफवाह फैल गई कि मतदान में गड़बड़ी पर बवाल हुआ है और एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। बाद में पता चला कि वहां इस तरह की कोई बात नही थी। वहां मतदान शांतिप्रिय ढंग से चल रहा है।
वहीं बूथ संख्या 313 पर 11बजे इक्का दुक्का मतदाता वोट डालने आ रहे थे। बूथ संख्या 314 पर महिला पुरुष मतदाताओं की लंबी लाइन लगी थी। चुनाव में पैरामिलिट्री फोर्स इंस्पेक्टर गणेश ने बताया कि अधिकारी चेक करने आए थे कि जवान ठीक ढंग से ड्यूटी कर रहे है की नहीं। यहां सबकुछ ठीक ढंग से चल रहा है। इस दौरान एक बजे तक पूरे जिले में 36.66 प्रतिशत मतदान हुआ।
वहीं सुबह 11 बजे तक यानी पहले दो घण्टे में 21.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक 25.77 प्रतिशत मतदान चौरी चौरा में हुआ एवं सबसे कम मतदान गोरखपुर शहर में हुआ। यहां 17.5 प्रतिशत वोट पड़े। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के अपने बूथ पर वोट डाला। मुख्यमंत्री इसी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भी हैं। सुबह कुछ स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी दिक्कत की शिकायतें आई थी लेकिन तुरंत उसे दुरुस्त कर लिया गया।
वहीं इस बात की शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने मास्क के कारण किसी को ना रोकने का निर्देश दिया। सुबह से ही निर्वाचन नियंत्रण कक्ष की घंटी बजने लगी। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या एक पर ईवीएम चालू होने के साथ ही बंद हो गई थोड़ी देर में इसे ठीक कर मतदान शुरू कराया गया।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बूथ पर भी ईवीएम खराब होने से कुछ देर मतदान बाधित होने की सूचना आई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसएसपी सुबह से ही मतदान का हाल जानने क्षेत्र में निकल चुके हैं। वहीं गोरखपुर में सुबह नौ बजे तक 7.67 फीसद मतदान हुआ। बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं।
विधानसभावार मतदान
320 कैम्पियरगंज - 8.25%
321 पिपराइच - 7.25%
322 गोरखपुर शहर- 7.75 %
323 गोरखपुर ग्रामीण -8.25 %
324 सहजनवां - 8%
325 खजनी - 7.33 %
326 चौरी चौरा - 8.66 %
327 बासगांव - 6.50%
328 चिल्लूपार - 7 %
जनपद गोरखपुर -7.67 %
विधानसभा क्षेत्रों की यह है स्थिति
320 कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता : 381633
पुरुष मतदाता : 205131
महिला : 177466
अन्य : 36
प्रत्याशियों की संख्या : 13
मतदान केंद्र : 230
मतदान स्थल : 461
321 पिपराइच विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता : 406108
पुरुष मतदाता : 220222
महिला : 185837
अन्य : 80
प्रत्याशियों की संख्या : 14
मतदान केंद्र : 227
मतदान स्थल : 450