Headlines
Loading...
बिहार : पटना में ब्‍वायफ्रेंड ने दिया धोखा तो धंधे में उतर गई प्रेमिका सुमन, वहीं काल गर्ल शेफानी भी हुईं गिरफ्तार।

बिहार : पटना में ब्‍वायफ्रेंड ने दिया धोखा तो धंधे में उतर गई प्रेमिका सुमन, वहीं काल गर्ल शेफानी भी हुईं गिरफ्तार।


बिहार। पटना के पाश इलाके में चल रहे गंदे धंधे का भंडाफोड़ आखिर हो ही गया। हवाई अड्डा थानांतर्गत जगदेव पथ के लोहिया नगर स्थित लवकुश अपार्टमेंट के एक फ्लैट में काफी दिनों से काल गर्ल का धंधा चल रहा था। शनिवार की शाम यहां अचानक पुलिस का छापा पड़ा तो अगल-बगल रहने वाले हैरान रह गए। 

वहीं रविवार को पुलिस ने पूरे मामले के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। पुलिस ने जो जानकारी दी, उसमें एक बात तो हैरान करने वाली है। यह फ्लैट सुमन नाम की एक लड़की ने किराए पर ले रखा था। वह ऐसे गलत धंधे में कैसे उतरी, इसकी कहानी पुलिस ने बताई है।





वहीं लवकुश अपार्टमेंट से देह व्यापार कराने के आरोप में गिरफ्तार दो महिलाओं समेत तीन आरोपितों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। आरोपितों की पहचान अरवल निवासी शेफानी, सुमन कुमारी, अंकित, गुड्डू कुरैशी और धनंजय गिरी के रूप में हुई है। सुमन ने दो साल पहले अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 108 किराए पर लिया था। करीब एक महीने से उसी फ्लैट में गंदा काम चल रहा था। पुलिस को पूछताछ में जो जानकारी इन लोगों ने दी है, उसके मुताबिक सुमन को उसके ब्‍वाय फ्रेंड ने धोखा दे दिया। इसके बाद वह गलत धंधे में उतर गई।

वहीं पटना में सचिवालय एएसपी काम्‍या मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार की गई शेफानी नाम की लड़की, काल गर्ल के तौर पर लड़कियों की सप्लाई करती थी, जबकि अंकित और धनंजय ग्राहक लाते थे। पकड़ा गया गुड्डू ग्राहक है। धनंजय और गुड्डू ने शराब पी रखी थी। उनपर मद्य निषेध की धारा में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं दूसरी तरफ़ पुलिस ने तीन लड़कियों को भी देह व्यापार के दलदल से निकाला और उनके पुनर्वास के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसमें से एक लड़की बिहारशरीफ की है। उसने पुलिस को बताया कि वह पहले मूनलाइट होटल में डांसर थी। उसकी मुलाकात नालंदा के हरनौत की रहने वाली बबिता से हुई। 

वहीं उसने काम दिलाने के नाम पर नशे की दवा खिला उसके साथ गलत काम करवाया और वीडियो बना लिया। इसके बाद लड़की को अंकित से मिलवाया। दोनों उसे वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल करते थे। इस मामले में बबिता की कहानी तो और भी हैरान करने वाली है।