
Bihar News
बिहार : पटना में आज की रात मनाई जाएगी शबे बरात, वहीं कल से मुस्लिम रखेंगे रोजा।
बिहार। पटना शुक्रवार की रात शबे बरात है। इस रात लोग अपने घरों एवं मस्जिदों में इबादत करेंगे। कब्रिस्तानों में अपने पूर्वजों की मजार पर जाकर लोग उनके लिए अल्लाह से दुआ मांगेंगे। इसके लिए राजधानी के सभी कब्रिस्तानों की सफाई करने, रंग-रोगन कर उसे रौशन करने एवं रंग-बिरंगे बल्ब से सजाने का काम गुरुवार को जारी रहा। शबे बरात की रात सामूहिक रूप से विशेष नमाज अदा की जाएगी। अगले दिन यानी शनिवार को मुस्लिम महिला और पुरुष रोजा रखेंगे।
वहीं शबे बरात के अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों में कांफ्रेंस आयोजित कर इस रात और की जाने वाली इबादत के महत्व पर इस्लामिक शिक्षाविद प्रकाश डालते हैं। एदारे शरीया बिहार के मुफ्ती अमजद रजा अमजद ने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर का आठवां महीना शाबान में शबे बरात मनाया जाता है। अपने नाते-रिश्तेदार या जानने वाले जो इस दुनिया से गुजर चुके हैं।
वहीं उनकी मगफिरत के लिए अल्लाह से दुआ की जाती है। अच्छे खाने और मीठे पकवान बनाकर गरीबों में वितरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना रमजान दो अप्रैल से शुरू होना संभावित है। इसे लेकर लोग अभी से ही इबादत में जुट जाते हैं। शाबान को रमजान के प्रशिक्षण का महीना भी कहा जाता है।
वहीं दूसरी तरफ पूरी रात इबादत कर पूर्वजों के लिए मांगी जाएगी दुआ। वहीं शहर के कब्रिस्तानों की सफाई कर रौशन किया गया। वहीं रमजान दो अप्रैल से शुरू होना है संभावित इस्लामिक कैलेंडर का आठवां महीना शाबान में शबे बरात मनाया जाता है। राजधानी के सभी कब्रिस्तानों की सफाई करने, रंग-रोगन कर उसे रौशन करने एवं रंग-बिरंगे बल्ब से सजाया गया। विभिन्न इलाकों में कांफ्रेंस आयोजित कर होगी इबादत।