Headlines
Loading...
चंदौली : अंतिम चरण चुनावी रैली में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - अब होली व दीपावली पर एक गैस सिलेंडर दिया जाएगा मुफ्त

चंदौली : अंतिम चरण चुनावी रैली में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - अब होली व दीपावली पर एक गैस सिलेंडर दिया जाएगा मुफ्त

चंदौली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गैस सिलेंडर, आवास की चिंता पहली बार हमारी सरकार ने किया। अब होली व दीपावली पर एक गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। सरकार बनने पर अन्नपूर्णा कैंटिन चलाई जाएगी जहां पांच रुपये में भोजन मिली। उत्तर प्रदेश का मतदाता ऐतिहासिक निर्णय लेने जा रहा है। भाजपा दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान है कि आपका मतदान नए भारत के निर्माण में निर्णायक होगा।

रक्षा मंत्री बुधवार को बबुरी के अशोक इंटर कोलज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा, भ्रष्टाचार पर अंकुश भाषण देकर नहीं लगाया जा सकता। इसके लिए सिस्टम में बदलाव लाना होगा। भारत की धरती पर हम कोविड का टीका लगा रहे हैं और दूसरे देशों को भी मुहैया करा रहे हैं। जनता से पूछा कि घरों में नल लग रहा कि नहीं। आने वाले दिनो में हर घर को नल से जल की योजना को साकार किया जाएगा। कहा पार्टी आपके भरोसे को टूटने नहीं देगी। हमारी सरकार ने जो कहा वह करके दिखाया। हमने कश्मीर में धारा 370 समाप्त कर दिया। राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। शोभनाथ, काशी विश्वनाथ मंदिर को भव्य स्वरूप देने का कार्य हमारे पीएम ने किया है। अब आप हर मौसम में चारों धाम की यात्रा कर सकते हैं।