Headlines
Loading...
हरियाणा : सिरसा में एक ही कमरे में सो रहे थे परिवार के पांच सदस्यों की छत गिरने से से हुईं मौत।

हरियाणा : सिरसा में एक ही कमरे में सो रहे थे परिवार के पांच सदस्यों की छत गिरने से से हुईं मौत।


हरियाणा। सिरसा बड़ागुढ़ा क्षेत्र के गांव भंगू में सोमवार प्रात: एक मकान की छत गिरने से मकान मालिक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी को चोटें आई है। परिवार में पांच सदस्य है और सभी एक कमरे में सो रहे थे। सुबह बड़ा बेटा सैर करने के लिए चला गया जबकि दो बेटियां उठ कर चाय बनाने व घर की साफ सफाई के काम में जुट गई। अचानक तेज धमाके के साथ मकान की छत गिर गई। इस हादसे में बलवंत सिंह व उसकी पत्नी विमला देवी छत के मलबे के नीचे दब गए।

वहीं तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाकर बलवंत व विमला देवी को मलबे के नीचे से निकाला। गंभीर रूप से घायल बलवंत सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया जबकि विमला देवी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बलवंत सिंह आरएमपी था और गांव में ही ग्रामीणों का कान इत्यादि का इलाज करता था।

वहीं मृतक के बेटे सुनील ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह सैर करने के लिए चला गया जबकि उसकी बहनें उषा व कविता घर का काम करने लग गई। इस दौरान कमरे की छत गिर गई जोकि डाट लगाई हुई थी। इस हादसे में कमरे में रखा अधिकतर घरेलू सामान फ्रिज, अलमारी, बेड, पेटी भी क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित होना शुरू हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि बलवंत सिंह ही परिवार में कमाने वाला सदस्य था। जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। उधर हादसे की जानकारी मिलने के बाद बड़ागुढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया है।