
HARYANA NEWS
हरियाणा : सिरसा में पिता को खाना देने जा रहे युवक का कार की चपेट में आने से हुईं मौत।
हरियाणा। सिरसा में बरनाला रोड पर महिला थाना के समीप कार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। अग्रोहा में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। युवक के पिता गुलजारी लाल ने बताया कि वह गणपति इस्टेट में चौकीदार करता है। रात को उसका बेटा उसे खाना देने के लिए आ रहा था। इस दौरान उसे अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं यूपी के हमीरपुर जिले के गांव पाहड़ी गढ़ी निवासी गुलजारी लाल ने बताया कि वह वर्तमान में जेई कालोनी में रहता है और गणपति इस्टेट में चौकीदारी करता है। उसके दो लड़के व एक लड़की है। सोमवार रात को उसका छोटा बेटा पप्पू उसे खाना देने के लिए जेई कालोनी से गणपति इस्टेट की तरफ आ रहा था। इस दौरान महिला थाना के समीप अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी।
वहीं जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचा। जहां उसने गंभीर रूप से घायल अपने बेटे पप्पू को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उसकी गंभीरावस्था को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं सिरसा में नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव अरनियांवाली में प्रेम विवाह करने वाले युवक के साथ घर में घुसकर मारपीट की। जब परिवार के सदस्य इकट्ठे हो गए तो आरोपित ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में अरनियांवाली निवासी भाल सिंह ने नाथूसरी चौपटा थाना में शिकायत दी है।
वहीं उसने बताया कि 23 मार्च 2021 को उसने मंजू निवासी बड़ी गांधी राजस्थान के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद हम अपने-अपने घर रह रहे थे। उसने बताया कि बीती सात मार्च 2022 को वह मंजू को उसके घर से लेकर चंडीगढ़ हाई कोर्ट में सुरक्षा लेने के लिए गया था। उसके बाद बीती 12 मार्च को अपने घर गांव अरनियांवाली में आ गए।
वहीं भाल सिंह ने बताया कि बीते दिवस वह और उसकी पत्नी मंजू घर में थे। इसी दौरान उसकी पत्नी मंजू का फूफा श्रवण कुमार निवासी अरनियांवाली अपना ट्रैक्टर लेकर उनके घर में आया। भाल सिंह ने आरोप लगाया कि श्रवण ने आते ही उसके साथ मारपीट की और कहने लगा कि तूने मेरे साले की लड़की के साथ भागकर शादी की है।
वहीं मैं तुझे इसका मजा चखाता हूं। इस दौरान शोर सुन कर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर आ गए। जिन्हें देखकर श्रवण ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। भाल सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपित उसे जाते समय धमकी दे गया। उसने कहा कि श्रवण और उसके रिश्तेदारों से उसे जान का खतरा है।