Headlines
Loading...
झारखंड : पुरुलिया में पति ने अपने दो बच्‍चों व पत्नी को कुल्हाड़ी से काट कर किया हत्या। .

झारखंड : पुरुलिया में पति ने अपने दो बच्‍चों व पत्नी को कुल्हाड़ी से काट कर किया हत्या। .


झारखंड। पुरुलिया में वजह चाहे नशे की लत हो या कुछ और, पूरा परिवार खत्‍म हो गया। गौतम महतो को अपनी करनी के चलते अब कभी अपने बच्‍चों व पत्‍नी को देखना नसीब नहीं होगा। मामला पुरुलिया क्षेत्र के काशीपुर थाना के अंतर्गत मनिहारा पंचायत का रंगामाटी गांव का है। यहां के निवासी गौतम महतो को ऐसी सनक सवार हुई की अपने दो मासूम बच्‍चों पर कुल्‍हाड़ी से दनादन प्रहार किया।

वहीं कुल्‍हाड़ी के प्रहार से बच्‍चों की मौत के बाद भी गौतम का आवेश ठंडा नहीं हुआ। उसने अपनी पत्‍नी ममता पर भी कुल्‍हाड़ी से प्रहार किया और उसकी हत्‍या कर दी। इतने पर भी वह नहीं रुका बल्कि खुद भी जहर खा लिया। हालांकि फिलहाल उसकी जान बची हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया है।

वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका ममता महतो (32), मृतक देबजीत महतो (6), मृतका प्रिया महतो (3) काशीपुर थाना के अंतर्गत रंगामाटी गांव के निवासी थे। पुलिस ने सभी के शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया देवेन महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भेज दिया है। जहर खाकर अपनी भी जान देने की कोशिश करनेवाले ममता के पति गौतम महतो को गंभीर हालत में काशीपुर कल्लोली ग्रामीण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

वहीं मृतका ममता के पिता नेपाल चंद्र महतो पुरुलिया मुफस्सिल थाना के अंतर्गत चाकड़ा गांव के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करायी है कि उनका दामाद अक्सर नशे में रहता है। दामाद ने ही बीती रात उनकी पुत्री ममता एवं उसके दो बच्‍चों को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला है। खुद जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। 

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ (रघुनाथपुर) अजय गणपति घटनास्थल पहुंच गए। पुरुलिया के एसपी एस सेल्वामुरूगन ने बताया है पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।