
JHARKHND NEWS
झारखंड : सिमडेगा कृषक बंधु संस्था के तत्वावधान में ठेठईटांगर प्रखंड के डांगबहार गांव में जंगल को बचाने के लिए ग्रामीणों ने लिया संकल्प।
झारखंड। सिमडेगा कृषक बंधु संस्था के तत्वावधान में ठेठईटांगर प्रखंड के डांगबहार गांव में जंगल बचाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान में संस्था के सचिव प्रभात कुमार ने कहा है कि महुआ चुनने का क्रम में जंगल में आग मत लगाएं। जंगल हमारा रक्षक हैं। पेड़-पौधे से जनजीवन हैं।उन्होंने कहा कि महुआ चुनने के लिए भी पेड़ों के नीचे आग नहीं जलाएं।
वहीं इससे पूरे वन क्षेत्र में आग फैलने का खतरा बना रहता है।जिससे जंगल में छोटे-छोटे पौधा जलकर राख हो जाते हैं।जंगल क्षेत्र में बसने वाले ग्रामीण को जागरूक होने की जरूरत है।हम लोग सब मिलकर जंगल की रक्षा के लिए संकल्प लें।खुशी के हर माैके पर एक पौधा जरूर लगाएं।
वहीं कृषक बंधु संस्था के सचिव प्रभात कुमार ने ग्रामीण के बीच हर घर में पौधा का निशुल्क वितरण किया और ग्रामीण के साथ मिलकर एक पौधा लगाकर जंगल की रक्षा के लिए संकल्प लिया। ग्रामीण के बीच अनार, काजू, अमरूद, कटहल आदि के पौधा का निशुल्क वितरण किया।
वहीं इस अवसर पर चद्रेस बिंझिंयां,संतोष सिंह,चट्टान सिंह बिंझिया,रामजोत सिंह, प्रभुलाल बिंझिया, रोबर्ट केरकेट्टा, सागो देवी, सीता देवी, यशोदा कुमारी, सोमारी देवी, गुरुवारी कुमारी, सावित्री देवी, आरती देवी, सिवानी कुमारी,जतरी देवी, द्रौपदी कुमारी, पार्वती देवी,अमिका देवी, मंगरी देवी, सुनिता देवी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।