
Punjab News
पंजाब : खन्ना में आप वर्करों की छापामारी से खफा ठेकेदारों ने बंद किया काम।
पंजाब। खन्ना में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद कार्यकर्ताओं की छापामारी से खफा खन्ना नगर काउंसिल के ठेकेदारों ने शहर के विकास कार्य बंद कर दिए हैं। ठेकेदार यूनियन ने काउंसिल प्रधान व ईओ को पत्र लिखकर बकायदा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। ठेकेदारों का कहना है कि ऐसे हालात में काम करना उनके लिए संभव नहीं है।
वहीं विधानसभा चुनाव में जीत के बाद आप कार्यकर्ता ललहेड़ी रोड पर चल रहे विकास कार्यो की जांच करने पहुंच गए थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें वर्कर निर्माण सामग्री क्वालिटी घटिया की बात कहकर ठेकेदार के कारिदे व मजदूरों से बहस करते हैं। आप वर्करों ने खुद इस प्रकरण की वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर शेयर की थी। गौरतलब है कि नगर काउंसिल खन्ना के पास करीब 18 से 20 ठेकेदार काम करने के लिए सूचीबद्ध हैं। ये ठेकेदार शहर में करीब 100 से अधिक विकास कार्यो में लगे हैं, जो अब रोक दिए हैं।
वहीं केसी मोदी, परमजीत शर्मा पम्मी, मुनीश भाबरी, विशाल कौशल शालू, नितीश, जय किशन, अनिल हांडा नीला, संजीव दत्त, रजत शर्मा, करनैल सिंह, परमिदर सिंह, मुनीष कपिला, तरसेम सिंह, सुरजीत सिंह, जेबी शर्मा, रूपेश शर्मा, अंबिका पंडित और नितीश गुप्ता।
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश बेदी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश डौली ने कहा कि जिस तरह आप नेता नगर काउंसिल के काम में खलल डाल रहे हैं इससे विकास कार्य रुक जाएंगे। लोगों ने विधायक चुना है तानाशाह नहीं। वे खन्ना के विकास की ओर ध्यान दें। भाजपा की राज्य कार्यकारिणी सदस्य अजय सूद, मंडल प्रधान अनूप शर्मा, अजय मित्तल, पार्षद पति अमन मनोचा, मोहित गोयल, बिपन गेंद ने भी आप कार्यकर्ताओं की छापामारी को गलत बताया है।
वहीं विधायक तरुणप्रीत सौंद का कहना है कि उनके कुछ साथी विकास कार्यो की निर्माण सामग्री की क्वालिटी जांचने गए थे। यह कोई भी नागरिक कर सकता है। अगर ठेकेदारों को कोई परेशानी है तो वे उनसे बात करें। विकास कार्यो को रोकना सही नहीं है। वे किसी दबाव में नहीं आएंगे और लोगों के पैसे को बर्बाद नहीं होने देंगे।