
Punjab News
पंजाब : लुधियाना में पत्नी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लिखे आपत्तिजनक कमेंट।
पंजाब। लुधियाना शहर के एक गांव के व्यक्ति ने अलग रह रही पत्नी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया। इसके बाद पत्नी की फाेटाे लगाकर उसके नीचे आपत्तिजनक कमेंट लिखकर मान सम्मान व इज्जत से खिलवाड़ किया। अब थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने आराेपित पति के खिलाफ आइटी एक्ट व अन्य आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज करके तलाश शुरू कर की है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आराेपित की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
वहीं पुलिस ने 37 वर्षीय महिला की शिकायत पर आराेपित पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। दिसंबर 2020 में पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपित उसका पति है। दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा रहने के कारण वह उससे अलग होकर रहने लग गई। उसी बीच उसे पता चला कि आरोपित ने उसका फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है।
वहीं अकाउंट पर शिकायतकर्ता महिला की फोटो अपलोड करके नीचे भद्दी शब्दाबली लिखी। फेसबुक अकाउंट पर ही उसे गलत कमेंट लिखकर सम्मान को ठेस पहुंचाई। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
वहीं पुलिस का कहना है कि आराेपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है। गाैरतलब है कि औद्याेगिक नगरी में इस तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं। शहर में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा और मारपीट के कई मामले पुलिस थानाें में लंबित है। महिलाओं के खिलाफ अपराधाें का सबसे बड़ा कारण उनकी चुप्पी भी है। इसके चलते उनका फायदा उठाया जाता है।