Headlines
Loading...
यूपी : भगवानपुर पुलिस अधीक्षक ने होली पर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि हुड़दंग करते हुए लोगों की खैर नहीं।

यूपी : भगवानपुर पुलिस अधीक्षक ने होली पर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि हुड़दंग करते हुए लोगों की खैर नहीं।


भगवानपुर। होली पर किसी भी तरह का हुडदंग या नई परंपरा नहीं होने दी जाएगी। माहौल खराब करने वालों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी। यह बात पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला ने भगवानपुर थाने में जनप्रतिनिधियों की बैठक के दौरान कही।

वहीं मंगलवार को भगवानपुर थाने में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीओ पंकज गैरोला ने कहा कि सौहार्द का पर्व है। सभी को एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखते हुए पर्व को मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जिस तरह से नशे का चलन बढ़ रहा है वह ठीक नहीं है। इसलिए नशे को रोकने में पुलिस की मदद करें और बच्चों पर निगाह रखे।

वहीं इस मौके पर पूर्व प्रधान जोनी केसरिया ने कहा कि होली के दिन बच्चों को दोपहिया या चार पहिया वाहन ना दिया जाए। हसनपुर मदनपुर के पूर्व प्रधान मदन सिंह ने भी पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष होली पर किसी ने होलिका दहन समय से पहले ही कर दिया था। जिससे गांव में तनाव भी हुआ था।

वहीं इस पर सीओ ने गांव में पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, उप निरीक्षक आशीष कुमार नेगी, कर्मवीर सिंह, आशीष कुमार शर्मा, अरविंद सैनी, शहबाज राणा, शब्बीर , नसीम , इरशाद, गय्यूर , नसीम, लियाकत, नवाब, रोहित कुमार, अयूब, सभासद, तनवीर प्रधान, रियाज, शमीम आदि मौजूद रहे।