Headlines
Loading...
यूपी : आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट पर भाजपा की विजय, वहीं चौ. बाबूलाल ने ब्रजेश चाहर को भेजा घर।

यूपी : आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट पर भाजपा की विजय, वहीं चौ. बाबूलाल ने ब्रजेश चाहर को भेजा घर।


आगरा। फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर भाजपा ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। भाजपा के चौधरी बाबूलाल ने रालोद-गठबंधन के प्रत्याशी ब्रजेश चाहर को 47 हजार से अधिक वोटों से चुनाव हराया है। बाबूलाल को 1,11,519 वोट मिले हैं। जबकि ब्रजेश चाहर को 64,508 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी डा. मुकेश राजपूत तीसरे नंबर पर रहे हैं। उन्हें 59,530 वोट मिले हैं। अभी बैलेट पेपर के वोट जुड़ना शेष है। इसके बाद ही चौधरी बाबूलाल की जीत की घोषणा होगी।

वहीं भाजपा के चौधरी बाबूलाल इससे पहले वर्ष 2014 में फतेहपुर सीकरी लोकसभा से सांसद रह चुके हैं। वह भाजपा के टिकट से ही चुनाव लड़े थे। इससे पहले वह रालोद प्रत्याशी के रूप में फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। एक बार वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी चुनाव जीत चुके हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा की ओर से चौधरी उदयभान सिंह चुनावी मैदान में थे। वह चुनाव जीते थे और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रहे।