
UP news
यूपी : चंदौली पीपीडीयू नगर में सड़क दुर्घटना में सीआइएसएफ जवान की हुईं मौत।
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर पुलिस चौकी के डांडी के समीप गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में सीआइएसएफ के जवान की मौत हो गई। जवान 15 दिन की छुट्टी लेकर गोरखपुर जा रहा था। डांडी के पास अनियंत्रित बोलेरो ने आटो में टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जवान वाराणसी से बस पकड़ने के लिए आटो से जा रहा था। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय भेजवा दिया। उधर, सूचना के बाद सेना का दल भी चिकित्सालय पहुंच गया।
वहीं गोरखपुर, तेंदुआ सहजनवा निवासी वीरेंद्र कुमार (35) रांची के सीआइएसएफ में तैनात है। होली पर्व पर 15 दिन ही छुट्टी लेकर वह गोरखपुर जा रहा था। संभवत: ट्रेन से वीरेंद्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचा। यहां से आटो पकड़कर वह वाराणसी जा रहा था, जहां से बस के जरिए वह घर जाता था। आटो जैसे ही डांडी के पास पहुंची पीछे से आ रहे बोलेरो ने अनियंत्रित होकर आटो में जोरदार टक्कर मार दी।
वहीं घटनास्थल पर ही वीरेंद्र की मौत हो गई जबकि एक महिला व आटो चालक भी घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही जलीलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार गुप्ता मौके पर पहुंच गए। मृतक के पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई। इसके बाद सीआइएसएफ के लोगों को सूचना दी गई। जवान के पास छुट्टी का लेटर मिला। 29 मार्च का जवान को रांची में ज्वाइन करना था।
वहीं चकिया कोतवाली क्षेत्र के बरहुआ- शाहपुर मोड़ के पास गुरुवार को नहर में ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से धन्नीपुर निवासी श्रमिक लव कुश (19) की मौत हो गई।वही चालक समेत एक अन्य श्रमिक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज संयुक्त चिकित्सालय में कराया जा रहा है।
वहीं बरहुआ गांव स्थित एक ईंट भट्ठे से ईट का टुकड़ा लादकर धन्नीपुर को जा रही ट्रैक्टर ट्राली आधा दर्जन श्रमिक सवार थे। बरहुआ-शाहपुर मोड़ के पास जैसे ही ट्रैक्टर पहुंची बताते हैं कि अचानक स्टेरिंग लॉक हो गया इससे ट्रैक्टर ट्राली समीप स्थित नहर में पलट गई। ट्रैक्टर की ट्राली पर सवार धन्नीपुर गांव निवासी श्रमिक लव कुश (19) दब गया। चालक नवीन (28) व श्रमिक राम बरत (45) गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जब तक लोग ट्राली में दबे श्रमिक लव कुश को बाहर निकालते उसकी सांसें थम चुकी थी।
वहीं घटना की जानकारी लगते ही कोतवाल राजेश यादव मय फोर्स के साथ पहुंच गए। घायलों को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचवाया व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी लगते ही चिकित्सालय पहुंचे मृतक के स्वजन का रो रो कर बुरा हाल हो गया।