
UP news
यूपी : मीरजापुर में आधी आबादी ने भाजपा की जीत में निभाई अहम भूमिका।
मीरजापुर। शक्ति स्वरूपा मां विंध्यवासिनी की धरा पर भारतीय जनता पार्टी की जीत में आधी आबादी ने अहम भूमिका निभाई। इस बार विधानसभा चुनाव में घरों में सारा काम छोड़कर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में कुल 60.34 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। महिलाओं के मतदान के बाद से ही विजय रथ आगे निरंतर बढ़ता रहा।
वहीं विधानसभा चुनाव के दौरान मीरजापुर में कुल 60.34 फीसद लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें से विधानसभा छानबे में 109984, मीरजापुर में 107511, मझवां में 119014, चुनार में 104033 और मड़िहान में 113740 सहित 554282 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
वहीं विधानसभा छानबे में 106206, मीरजापुर में 118862, मझवां में 125611, चुनार में 115117 और मड़िहान में 122407 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल के अनुसार पांच विधानसभाओं में कुल 1893272 मतदाताओं में से 1142490 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें 588203 पुरुष, 554282 महिला तथा पांच अन्य मतदाता शामिल है।
वहीं विधानसभा छानबे में 373787 मतदाताओं में से 216191 मतदाता, मीरजापुर 402842 के सापेक्ष 226377 मतदाताओं ने मतदान किया था। वहीं विधानसभा मझवां में 397107 मतदाताओं के सापेक्ष 244625, चुनार में 353391 के सापेक्ष 219150 तथा मड़िहान में 366145 के सापेक्ष 236147 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
वहीं विधानसभा चुनाव में बूथों पर पहली बार भीड़ और लंबी लाइन तो नहीं लगी, लेकिन लोग शनै-शनै वोट डालने घरों से निकले उसका परिणाम रहा कि जनपद में भारतीय जनता पार्टी ने पांचों सीटों पर अच्छे मतों के अंतर से जीत दर्ज किया है। सभी विधानसभा में सुबह 9 बजे, 11 बजे, 01 बजे, 3 बजे, 5 बजे व 6 बजे तक कुछ यूं मतदान का फीसद बढ़ता गया।
वहीं दूसरी तरफ़ मीरजापुर में मतदान प्रतिशत पर गौर करें तो विधानसभा छानबे में 9.00, 21.71, 36.68, 43.20, 53.22 तथा 57.84 फीसद मतदान हुआ। मीरजापुर में क्रमश: 9.50, 22.93, 35.30, 44.25, 53.65, 56.19 फीसद मतदान तथा मझवां विधानसभा में 8.50, 27.87, 39.60, 45.10, 55.85 तथा 61.60 फीसद मतदान हुआ।
वहीं वहीं चुनार में 10.20, 24.50, 40.20, 45.60, 56.02, 62.01 फीसद मतदान और मडि़हान विधानसभा में 8.50, 20.02, 38.73, 45.13, 56.01 और 64.50 फीसद मतदान हुआ। इस प्रकार मीरजापुर में सुबह 9 बजे तक 9.14, सुबह 11 बजे तक 23.41, दोपहर एक बजे तक 38.10, दोपहर तीन बजे तक 44.66 फीसद, शाम पांच बजे तक 54.95 फीसद और शाम छह बजे तक 60.34 फीसद मतदान हुआ था।