
UP news
यूपी : हल्द्वानी कुमाऊं में मंत्रोच्चार के साथ बीते देर रात हुआ होलिका दहन।
हल्द्वानी। जिलेभर में गुरुवार रात होलिका जली। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जगह-जगह होलिका दहन किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। देर रात तक होल्यारों की टोली होली गायन में जुटी रहीं। हल्द्वानी में 10 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया। छलड़ी यानी रंग की होली शनिवार को खेली जाएगी।
वहीं भद्रा होने की वजह से इस बार होलिका दहन रात्रि में हुआ। रात 9:04 बजे से 10:14 बजे के बीच पटेल चौक, पर्वतीय उत्थान मंच, सुभाषनगर, कुल्यालपुरा, आवास विकास, शीशमहल समेत 10 से अधिक स्थानों पर होली जली। श्री रामलीला संचालन समिति रामलीला मैदान की ओर से होली मैदान मंगलपड़ाव व पटेल चौक में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ होलिका दहन किया गया।
वहीं रामलीला कमेटी रिसीवर व सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह की मौजूदगी में पंडित गोपाल दत्त शास्त्री ने पूजा-अर्चना कराई। यहां विवेक कश्यप, तनुज गुप्ता, अतुल अग्रवाल, भवानी शंकर नीरज, मनोज गुप्ता, अमित जोशी आदि मौजूद रहे। इससे पहले रामलीला संचालन समिति की बैठक में पंडित गोपाल दत्त शास्त्री, पं. दयाकिशन उपाध्याय, डा. गोपाल दत्त त्रिपाठी ने 19 मार्च को रंग खेलने को शास्त्र सम्मत बताया। जिस पर सभी ने सहमति जताई।
वहीं जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के मित्रपुरम में बैठकी होली हुई। होल्यारों ने घर-घर जाकर होली गाए। यहां इंदर सिंह नयाल, दिनेश गोस्वामी, प्रदीप नैनवाल आदि मौजूद रहे। मर्चेस्ट्स एसोसिएशन के होली मिलन समारोह में विधायक सुमित हृदयेश, डा. मोहन सिंह बिष्ट, राकेश दुम्का, तरुण बंसल, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे। प्रेरणा ग्राम विकास समिति बानना ने हिमालयन कालोनी दमुवाढूंगा में होली गायन किया। हिम्मतपुर बैजनाथ में महिलाओं ने बैठकी होली हुई।