
UP news
यूपी : बलिया में पड़ोस के बच्चों को घर पर ईंट-पत्थर फेंकने से मना किया तो गमछे से बुजुर्ग का गला घोंट दिया।
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मटिही गांव में बुजुर्ग व्यक्ति की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसने पड़ोस के बच्चों को घर पर ईंट-पत्थर फेंकने से मना किया था। वारदात के स्वजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोपित के घर पर शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं रविवार को सुबह करीब सात बजे बेर के पेड़ पर बच्चे ईंट-पत्थर मार रहे थे। लोचन राजभर 62 वर्षीय बच्चों को ऐसा करने से मना करने लगे। क्योंकि बेर का पेड़ लोचन के मकान के सामने है। पत्थर उनके दरवाजे पर आ रहा था। लोचन बच्चों की शिकायत करने के लिए जगनारायण सिंह के घर पहुंचा। वहां मौजूद उपेन्द्र सिंह पुत्र जगनारायण भड़क गया।
वहीं दोनों लोगों में झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि उपेंद्र ने लोचन का गला गमछे से दबा दिया। बाद में उसे जमीन पर पटक दिया, इसके चलते लोचन की मौके पर ही मौत हो गई। लोचन की हत्या किए जाने की खबर लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर सैकड़ों लाेग जमा हो गए।
वहीं लोचन के स्वजन हंगामा करने लगे। आरोपित के घर के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी सुनील चन्द्र तिवारी मय फोर्स पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी, एसडीएम सदर और एसडीएम रसड़ा भी पहुुंच गए। स्वजन हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग पर अड़ गए।
वहीं दूसरी तरफ़ मृतक की पुत्र वधु पूनम देवी पत्नी गुड्डू ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपित उपेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, इस दौरान पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ गई। मृतक का एकलौता पुत्र गुड्डू राजभर गोरखपुर में काम करता है, वह घर पर पहुंच रहा है।