Headlines
Loading...
यूपी : जौनपुर में समाजवादी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा बलों पर किया पथराव।

यूपी : जौनपुर में समाजवादी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा बलों पर किया पथराव।

                 Prince Raaj Bhadoriya Reporters

जौनपुर। विधानसभा चुनाव के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मतगणना चल रही है। नतीजे आने शुरू हो गए हैं। मल्हनी से सपा प्रत्याशी मौजूदा विधायक लकी यादव और शाहगंज से भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के रमेश सिंह के जीत की जानकारी होते ही भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। सपा व भाजपा के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।

वहीं पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस, पीएसी के जवानों ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव कर दिया। इसके बाद आत्मरक्षार्थ सुरक्षा बलों ने डंडे फटकार कर उन्हें खदेड़ दिया। गणना स्थल पर जा रहे जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी रास्ते में ही रूक गए। हालांकि फोर्स ने सभी लोगों को खदेड़ दिया है।