Headlines
Loading...
यूपी : मेरठ में ढ़ाई फीट का दूल्हा बरात लेकर पहुंचा, वहीं बारातियों ने किया जोरदार स्वागत।

यूपी : मेरठ में ढ़ाई फीट का दूल्हा बरात लेकर पहुंचा, वहीं बारातियों ने किया जोरदार स्वागत।


मेरठ। कहते हैं कि जोडिय़ां ऊपर वाला बनाता है। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को कंकरखेड़ा में देखने को मिला। जब हापुड़ निवासी फल व्यापारी 35 वर्षीय ढाई फीट का इब्राहिम शनिवार को बरात लेकर कंकरखेड़ा पहुंचा। इब्राहिम की पत्नी की लंबाई भी उन्हीं के बराबर है।

वहीं बरात का घरातियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बताते हैं कि इब्राहिम चार वर्ष पूर्व सऊदी अरब से धार्मिक यात्रा करके भी आ चुके हैं। इब्राहिम के लिए लड़की को खोजने की कवायद लंबे समय से चल रही थी। अब जाकर आखिरकार उन्‍हें अपना जीवन साथी मिल गया। 

वहीं पहली पत्नी को तलाक दिए बिना युवक दूसरी शादी करने पहुंच गया। जानकारी मिलते ही पहली पत्नी ने हंगामा कर दिया। लड़की पक्ष ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस पहुंची तो दूल्हा फरार हो गया। पीडि़ता ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। लिसाड़ी गेट की चमन कालोनी निवासी सायरा की शादी छह साल पहले कोतवाली के गुदड़ी बाजार निवासी फराज से हुई थी। 

वहीं विवाद के चलते विवाहिता दो साल से मायके में रह रही है। शनिवार को युवक लिसाड़ी गांव में दूसरी शादी करने पहुंचा गया, जिसकी जानकारी पर सायरा अपने स्वजन संग पहुंच गई। हंगामे के दौरान लड़की पक्ष ने सायरा की पिटाई कर दी। इस बीच किसी ने कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। पुलिस को देख युवक फरार हो गया। पीडि़ता ने तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है।

वहीं लिसाड़ी गेट के आमिर गार्डन निवासी सायमा की शादी सात माह पहले हापुड़ निवासी दिलशाद से हुई थी। कुछ दिन पहले वह मायके आई थी। शनिवार को दिलशाद पत्नी को लेने आया था। इस दौरान उसने रविवार को चलने के लिए कहा तो दोनों में कहासुनी हो गई थी। 

वहीं आरोप है कि पिटाई के बाद पति ने तीन तलाक दे दिया। इस पर विवाहिता के स्वजन ने युवक की पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे ले गई। पीडि़त पक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाय उसे छोड़ दिया। वहीं, समर गार्डन चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस उसे लेकर ही नहीं आई थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।