
UP news
यूपी : लखनऊ समेत प्रदेश में कई प्रत्याशियों को मिला जनता का भरपूर प्यार, वहीं दूसरी तरफ़ आसपास भी फटक न सके प्रतिद्वंद्वी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में इस बार सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड बना। साहिबाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील कुमार वर्मा 2,14,286 वोटों के बड़े अंतर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमरपाल को हराकर सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड बनाया। इससे पहले यह रिकार्ड महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के नाम था। वह पुणे जिले की बारामती सीट से 1,65,265 मतों से जीते थे।
वहीं साहिबाबाद से सुनील कुमार वर्मा 3,22,045 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमरपाल शर्मा 1,07,759 वोट ही पा सके। इस तरह से सुनील ने सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकार्ड बनाया। इस बार यूपी चुनाव में नोएडा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पंकज सिंह ने भी एतिहासिक जीत दर्ज की।
वहीं सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी सुनील चौधरी को एक लाख 81 हजार से अधिक मतों से हराया। वह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र हैं। दादरी में तेजपाल नागर 1,38,000 वोटों से विजयी हुए हैं। एक लाख वोटों से ज्यादा के अंतर से विजयश्री पाने वालों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी शामिल है। गोरखपुर शहर सीट से उन्होंने 1,02,399 मतों से निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी सुभावती शुक्ला को हराया।
वहीं मथुरा से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रहे। उन्होंने 1,09,803 मतों से जीत दर्ज कराई है। मेरठ कैंट से भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल 1,17,526 वोट से चुनाव जीते हैं। आगरा उत्तर से भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बसपा के शब्बीर अब्बास को 1,12,370 वोट से हराया।
1. साहिबाबाद जीत का अंतर : 2,14,286
भाजपा : सुनील कुमार वर्मा : 3,22,045
सपा-रालोद : अमरपाल शर्मा : 1,07,759
2. नोएडा जीत का अंतर : 1,81,513
भाजपा : पंकज सिंह : 2,44,319
सपा-रालोद : सुनील चौधरी : 62,806
3. दादरी जीत का अंतर : 1,38,218
भाजपा : तेजपाल सिंह नागर : 2,18,068
सपा : राजकुमार भाटी : 79850
4. मेरठ कैंट जीत का अंतर : 1,17,526
भाजपा : अमित अग्रवाल : 1,60,921
सपा- रालोद : मनीषा अहलावत : 43,395
5. आगरा उत्तर जीत का अंतर : 1,12,370
भाजपा : पुरुषोत्तम खंडेलवाल : 1,53,817
बसपा : शब्बीर अब्बास : 41,447
6. मथुरा जीत का अंतर : 1,09,803
भाजपा : श्रीकांत शर्मा : 1,58,859
कांग्रेस : प्रदीप माथुर : 49,056
7. गोरखपुर शहर जीत का अंतर : 1,02,399
भाजपा : योगी आदित्यनाथ : 1,62,961
सपा : सुभावती शुक्ला : 60,562