Headlines
Loading...
यूपी : वाराणसी में आठों विधानसभा पर खिला कमल, आइए जानते हैं पूरा परिणाम।

यूपी : वाराणसी में आठों विधानसभा पर खिला कमल, आइए जानते हैं पूरा परिणाम।

                        Vinit Jaishwal City Reporter

वाराणसी। जिले में उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। जिले की आठ विधानसभाओं के लिए मतदाताओं ने सात मार्च को अपना मतदान किया था। सुबह मतगणना का रुझान शुरू होने के साथ ही यूपी में सरकार बनाने की गुणा गणित जारी है।

वहीं इस बार जिले में 60.59 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वहीं देर शाम शहर दक्षिणी की सीट पर जीत की संभावना बढ़ने से आठों विधान सभा पर भाजपा की जीत की खुशी पर पीएम के संसदीय कार्यालय पर ढोल व नगाड़े बज उठे और अंदर बैठे सभी भाजपाई बाहर सड़क पर निकल कर उत्‍साह जताने लगे। पीएम नरेन्‍द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दोबारा आठों सीट भाजपा के खाते में जाने से पार्टी में भी काफी उत्साह है। 

वहीं वाराणसी जिले की आठों विधानसभा सीटों पर भाजपा व उसके सहयोगी संघटनों की जीत का जश्न पीएम नरेंद्र मोदी के गुरुधाम चौराहे पर स्थित संसदीय कार्यालय में मनाया गया। इस दौरान अबीर गुलाल उड़े तो मिठाइयां वितरित की गईं। भाजपा की महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े की आवाज पर जमकर नृत्य किया।

वहीं दूसरी तरफ़ जीत की जश्न का माहौल चुनाव परिणाम आते ही बनने लगा था। कार्यालय में भाजपा के कार्यकर्ता बैठे थे। जैसे ही शहर दक्षिणी का चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आया सभी कार्यकर्ता सड़क पर निकल आये। खुशी का आलम यह था कि कार्यालय प्रभारी शिव शरण पाठक ने खुद ढोल संभालकर बजाना शुरू कर दिया। भाजपा की महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यालय प्रभारी शिव शरण पाठक डॉक्टर हरेंद्र राय, गौरव पांडेय जयप्रकाश सिंह, गीता शास्त्री आदि शामिल थे।

वहीं इसके पूर्व दोपहर 12 बजे भाजपा ने सभी आठ सीटों पर बढ़त हासिल कर ली। वहीं यूपी में जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता जय श्री राम, हर हर महादेव के नारों के साथ साथ 'बाबा नहीं बुलडोजर बाबा हैं' के नारे लगाते हुए आपस में गले मिलकर, रंग गुलाल उड़ा कर खुशियां मनाते सड़कों पर नजर आए। पार्टी कार्यालय पर योगी मोदी के समर्थन में नारों का दौर प्रदेश में परिणाम को देखते हुए दोपहर से ही शुरू हो गया।

वहीं दोपहर दो बजे भाजपा कई सीटों पर निर्णायक बढ़त की ओर है। हालांकि, शहर दक्षिणी में मंत्री नीलकंठ 18 वें राउंड में सपा के नीलकंठ से दो हजार से अधिक मतों से पीछे रहे। वहीं 19 वें राउंड में फासला बढ़कर करीब सात हजार मतों का हो गया। इसके बाद अगले राउंड में फासला कुछ कम हुआ और यह चार हजार के करीब आ पहुंचा। आखिरकार फासला कम होता गया और नीलकंठ की जीत के साथ ही वाराणसी आठों सीटें भाजपा के पाले में आ गईं। 

कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे विधायक अवधेश सिंह जेसीबी पर चढ़े और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। हर हर महादेव। पिंडरा विधानसभा के जनता को धन्यवाद। साथियों पिंडरा में आपने कमल खिलाया है। हमने पिछले कार्यकाल में विकास की झलकियां दिखाई थी। अब हम विकास की गाथा लिखेंगे। चुनाव के दौरान कुछ विरोधियों ने हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को अपशब्द भाषा का प्रयोग किया था। आज इस जीत के बाद उनको जवाब मिल गया है। कार्यकर्ताओं को होली का संदेश देते हुए कहा कि जो लोग विरोधियों के साथ थे उनको भी हंसाइयेगा। उनको भी तिलक लगाना। उनसे कहना आओ अब मिलकर पिंडरा के विकास की गाथा लिखे।

चुनाव परिणाम के बाद पुलिस ने एहतियातन किया पैदल मार्च : चुनाव परिणाम आने के बाद पुलिस ने भेलूपुर एसीपी प्रवीण कुमार के नेतृत्व पैदल गश्त की । भेलूपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों बजरडीहा, रेबड़ी तालाब समेत खोजवां, सोनारपुरा पांडेय हवेली और असि में स्थानीय पुलिस व पैरा मिलिट्री के चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद शांति व्यवस्था को ध्यान रखते हुए सड़क पर उतर आए। सपा के एक प्रत्याशी द्वारा सोशल मीडिया पर जबरदस्ती हराने व पहाड़िया मंडी पहुंचने के आह्वान पर पुलिस ने एहतियातन यह कदम उठाया। पुलिस को सड़क पर देखकर लोगों ने राहत की सांस ली।।


1. किशन दीक्षित 87932

2. डा. नीलकंठ तिवारी 95960


1. किशन दीक्षित - 85914

2. नीलकंठ तिवारी - 90878

3. मुदिता कपूर -1907


1. किशन दीक्षित - 84205

2. नीलकंठ तिवारी - 86068

3. मुदिता कपूर -1814


1. रविन्द्र जायसवाल (भाजपा) -133464

2. असफाक (सपा) - 92915

3. श्याम प्रकाश (बसपा) - 10278


1. रविन्द्र जायसवाल -133464

2. असफाक - 92915

3. श्याम प्रकाश - 10278


1. किशन दीक्षित - 81918

2. नीलकंठ तिवारी - 80718

3. मुदिता कपूर - 1733

वहीं दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सपा के बीच अंतर कम हुआ अब 1200 का अंतर।
 

1. अनिल राजभर 106189

2. अरविंद राजभर 82438

3. रवि मौर्य 38896


1. रविन्द्र जायसवाल 127754

2. असफाक 88966

3. श्याम प्रकाश 10056


1. रविन्द्र जायसवाल 126363

2. असफाक 82233

3. श्याम प्रकाश 9985


1. किशन दीक्षित - 79611

2. नीलकंठ तिवारी - 75784

3. मुदिता कपूर - 1668


1. किशन दीक्षित - 79611

2  नीलकंठ तिवारी - 75784

वहीं करीब साढ़े तीन दशक से भाजपा का गढ़ बनी रही कैंट विस सीट पर सपा की पूजा यादव ने पहले चक्र में बढ़त बना ली है। उनको 4377 मत मिले हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के सौरभ श्रीवास्तव हैं। उनको 2717 मत मिले हैं। पूजा ने सौरभ से पहले चक्र में 1660 मतों से बढ़त बनाई है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के डा. राजेश मिश्रा हैं। उन्हें 1101 मत मिले हैं।

वहीं कैंट विस क्षेत्र भाजपा के लिए खास इसलिए है कि इस सीट पर वर्ष 1991 से वह जीत रही है। एक ही परिवार में यह सीट बनी हुई है। पहले ज्योत्सना श्रीवास्तव व उनके पति डा. हरीशचंद्र श्रीवास्तव हरीश जी के बीच सीट बनी रही। वर्ष 2017 में भाजपा ने इस सीट पर उनके बेटे सौरभ श्रीवास्तव को टिकट दिया। उन्होंने भी बढ़ी जीत हासिल की थी।

वहीं विधान सभा चुनाव 2022 के चुनाव में सातवें और अंतिम राउंड में पड़े मतों की गिनती गुरुवार को सुबह आठ बजे शुरू हुई। इसमें सबसे पहले कार्मिकों, दिव्यांग, बुजुर्ग के पोस्टल बैलेट व डाक मत आदि की गिनती शुरू की गर्ई। इसमें सपा ने तो बढ़त बनाई लेकिन पहले व दूसरे राउंड में जब 14 टेबल पर 14 बूथों की गिनती की गई। इसमें भाजपा के टी राम ने 3276 मतों की बढ़त बना ली। कुल 8549 वोट मिले। टी राम पिछला चुनाव यहां से बसपा से लड़े थे जो हार गए थे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए। यहां से 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। बूथों के आधार पर 31 राउंड की गणना होगी।

वहीं दूसरी तरफ़ चंदौली संसदीय क्षेत्र का अजगरा विधानसभा अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट है। यहां से अब तक इस सीट पर भाजपा की जीत नहीं हो सकी है। विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा व सुभासपा के गठबंधन में यह सीट सुभासपा की झोली में गई। तब सुभासपा के कैलाश सोनकर चुनाव जीतेे। दूसरे नंबर पर सपा के लालजी सोनकर थे। 

वहीं इस बार भी सीट गठबंधन में सीट सुभासपा के खाते में गई तो उसने सपा के नेता सुनील कुमार को प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने यहां से अपने पूर्व क्वार्डिनेटर और मंत्री रहे रधुनाथ चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा नेता टी राम की मजबूत स्थिति बताई जा रही है। वे बसपा से दो बार विधायक रह चुके हैं। उनका जातिगत समीकरण भी सटीक है। दलित वोट के साथ पिछड़ा व फारवर्ड मत जीत की संभावना को मजबूत कर रहे हैं।

वहीं विधान सभा चुनाव 2022 के हाल संख्या तीन में पांच में सेवापुरी विधान सभा सीट की गिनती शुरू हुई। इसमें सबसे पहले कार्मिकों, दिव्यांग, बुजुर्ग के पोस्टल बैलेट व डाक मत आदि की गिनती शुरू हुई। वाराणसी संसदीय क्षेत्र स्थित सेवापुरी विधानसभा सामान्य सीट है। विधायक अपना दल एस के नीलरतन नीलू हैं जिनको पहले राउंड में 3678 मत मिले। 

वहीं 838 मतों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर सपा के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल हैं। उनको 2840 मत मिले। तीसरे पर बसपा के महेंद्रनाथ पांडेय हैं जिनको 879 मत मिले। कांग्रेस के अंजू को 37 मत मिले। करीब डेढ़ वर्ष से विधायक अस्वस्थ चल रहे हैं। घर में ही रहना हो रहा है। पक्ष में यह है कि इन्होंने काम किया है। 

वहीं सेवापुरी माडल ब्लाक, पालिटेक्निक व महिला कालेज, बस चाॄजग प्वाइंट, फायर स्टेशन, सड़क निर्माण आदि उल्लेखनीय है। सपा व अपना दल में घमासान होने की उम्मीद है। जातिगत समीकरण व दलगत गठबंधन से नीलरतन पटेल की स्थिति मजबूत नजर आ रही है लेकिन सपा के पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल दो विधायक रह चुके हैं तो उनका भी दावा मजबूत नजर आ रहा है।