Headlines
Loading...
यूपी : वाराणसी में अब शाही नाला से आदिकेशव घाट के बीच बनेगा हेलीपैड, वहीं हेरिटेज लुक का होगा ब्रिज।

यूपी : वाराणसी में अब शाही नाला से आदिकेशव घाट के बीच बनेगा हेलीपैड, वहीं हेरिटेज लुक का होगा ब्रिज।

                          Vinit Jaishwal City Reporter

वाराणसी। खिड़किया घाट पुनरुद्धार कार्य में शामिल हेलीपैड का स्थान बदल गया है। पहले इसका खिड़किया घाट से शाही नाला के बीच निर्माण किया जा रहा था। अब यह हेलीपैड शाही नाला से आदिकेशव घाट के बीच आकार ले रहा है। यहां कार्य तेज गति से चल रहा है। मई तक पुनरुद्धार योजना के तहत पहले चरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

वहीं शहर के उत्तरी छोर पर स्थित खिड़किया घाट और आदिकेशव घाट एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इनके बीच शाही नाला है। दोनों घाटों के पुनरुद्धार से राजघाट पुल के उत्तर गंगा का किनारा वरुणा संगम तक पर्यटन सुविधाओं से समृद्ध हो जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक खिड़किया घाट को जल, थल व नभ तीनों मार्गों से जोडऩे की कवायद हो रही है। 

वहीं इसके तहत दो हेलीपैड निर्माण किया जा रहा है। गंगा किनारे मिट्टी पाट कर हेलीपैड बनाया जा रहा है। बाबतपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरते हुए पर्यटक हेलीकाप्टर से सीधे खिड़किया घाट पहुंच सकेंगे।

वही हेलीपैड व खिड़किया घाट के बीच शाही नाला गंगा में मिलता है। यह अंग्रेजों के जमाने का बना है। इसकी नक्काशी देखते बनती है। इसे हेरिटेज घोषित किया है। यहां से सीवेज का बहाव बंद कर दिया गया है। अब यह स्थान सेल्फी प्वाइंट बनेगा। इसे देखते हुए नाला पार करने के लिए जो ब्रिज बनाया जाएगा उसका लुक हेरिटेज जैसा ही होगा।