Headlines
Loading...
यूपी : प्रयागराज में डाकू ददुआ के भतीजे राम सिंह पटेल ने भाजपा के मंत्री को दी करारी शिकस्त।

यूपी : प्रयागराज में डाकू ददुआ के भतीजे राम सिंह पटेल ने भाजपा के मंत्री को दी करारी शिकस्त।

                     A.P. Kesharwani City Reporter

प्रयागराज। यूपी विधानसभा चुनाव में एक और बड़ा उलटफेर प्रतापगढ़ की पट्टी सीट पर हुआ है। वहां भाजपा के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राम सिंह पटेल ने करारी शिकस्त दी है। राम सिंह पटेल मारे जा चुके डाकू ददुआ के भतीजे हैं। 

वहीं वह मतगणना में शुरूआती चरण से ही मोती सिंह पर हावी होने लगे थे और आखिरकार उन्होंने कैबिनेट मंत्री पर 21217 मतों से जीत हासिल कर ली। 31 राउंड की गिनती में मोती सिंह को 85163 वोट मिले जबकि राम सिंह ने एक लाख 6 हजार 380 मत पाकर विजय दर्ज की।

वहीं डाकू ददुआ के भतीजे राम सिंह पटेल को समाजवादी पार्टी ने 2012 में भी मोती सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा था। तब उन्होंने मोती सिंह को हराया था। फिर 2017 में भाजपा की लहर के बीच कांटे की टक्कर में राम सिंह पटेल को केवल 14 सौ सीट से हार मिली थी। मोती सिंह कैबिनेट मंत्री बने जबकि राम सिंह हारने के बाद भी हार नहीं मानी और अबकि बार यूपी में फिर भाजपा की जीत के बीच मंत्री को पराजित कर दिया।


राउंड संख्या 01

सपा प्रत्याशी राम सिंह 341 मतों से आगे

राउंड संख्या 5

सपा - राम सिंह पटेल -19450

भाजपा - राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती -13414

राउंड संख्या- 07

भाजपा मोती सिंह 19163

सपा - राम सिंह पटेल 27449

राउंड संख्या- 08

भाजपा मोती सिंह 22106

सपा राम सिंह पटेल 30170

राउंड संख्या- 14

भाजपा- मोती सिंह 37989

सपा- राम सिंह पटेल 52200