Headlines
Loading...
यूपी : बलिया की सात विधानसभा के लिए आज मतदान हैं जारी, वहीं सुरक्षाकर्मियों की अभद्रता की श‍िकायत भी आईं सामने।

यूपी : बलिया की सात विधानसभा के लिए आज मतदान हैं जारी, वहीं सुरक्षाकर्मियों की अभद्रता की श‍िकायत भी आईं सामने।


बलिया। जिले में छठवें चरण में बलिया नगर, बांसडीह, बेल्‍थरारोड, सिकंदरपुर, बैरिया और रसड़ा के लिए मतदान शुरू हो गया। इसके पूर्व मंगलवार की शाम को चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद उम्‍मीदवार जनता जनार्दन के जनादेश का इंतजार कर रहे हैं। वर्ष 2017 में भाजपा ने यहां पर पांच सीटों पर अपना परचम लहराया था। 

वहीं जबकि सपा-बसपा ने भी अपना खाता खोला था। इस बार विधानसभा चुनाव में जिले की सात सीटों पर रोमांचक लड़ाई देखने को मिलेगी। वहीं सुबह सात बजे से केंद्रों पर मतदान शुरू होने के बाद सुरक्षा के लिए तैनात अधिकारी भी मतदान केंद्रों पर चक्रमण करते रहे।

वहीं सुबह बेल्थरारोड विधानसभा के बसपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश ने अपना वोट दिया और मौके पर मतदान की व्‍यवस्‍था का भी उन्‍होंने अवलोकन किया। बलिया में सुबह पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने प्राथमिक विद्यालय कपूरी पर मतदान किया। इस दौरान उनके साथ अन्‍य समर्थक भी नजर आए। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त मतदान करने आए और लाइन में लगभग 15 मिनट तक खड़ा होने के बाद भी जवान का वोटरों से दुर्व्‍यवहार जारी था जिस पर सांसद ने उसे डांट पिलाई और ड्यूटी करने का सलीका सिखाया। 

वहीं दूसरी तरफ़ बलिया के निवासी व पूर्व मंत्री सनातन पांडेय रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के पांडेयपुर बूथ संख्या 75 पर वोट देकर बाहर निकले। इस दौरान उनके साथ समर्थकों की भी मौजूदगी रही। जिले में मतदान केंद्रों पर कोरोना संक्रमण को लेकर भी सतर्कता बरती गई। बेरुआरबारी, बांसडीह बिधान सभा क्षेत्र के देल्हुआ में वोटरों को सैनेटाइजर देने के साथ ही उनके शरीर का तापमान भी जांचा गया। इस दौरान आशा बहू ने स्‍वास्‍थ्‍य जांच के बाद ही मतदाताओं को आगे जाने दिया। वहीं कई प्रमुख केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन किया गया।

वहीं फेफना विधानसभा के बिसुकिया गांव के प्राथमिक विद्यालय पर बने मतदान केंद्र के बूथ संख्या 109 पर सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने अपना मतदान किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के समर्थक भी मौजूद रहे। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के बुथ नंबर 231 मैरीटार में निषाद पार्टी और भाजपा की संयुक्त प्रत्याशी केतकी सिंह ने सुबह साढ़े सात बजे मतदान किया। इस दौरान केतकी सिंह अपने पति शांत स्वरूप सिंह के साथ मतदान शुरू होने के तुरंत बाद मतदान कर रवाना हो गईं।

वहीं मतदाताओं में उत्‍साह का सुबह आठ बजे के बाद से संचार नजर आने लगा। बूथों में बुजुर्ग और अशक्‍त लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हुआ तो दिन चढ़ने तक यही क्रम अनवरत बना रहा। सुबह नौ बजे 85 वर्षीय वृद्ध रामप्रसाद पाल निवासी छाता को उनकी नातिन निशा साइकिल पर बैठाकर वोट दिलवाने ले गई।

वहीं सुबह नौ बजे सिकंदरपुर के गोसाईपुर पोलिंग बूथ पर बांसडीह के बांसडीह के सपा प्रत्याशी और आठ बार के विधायक रहे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी भी अपना वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनके समर्थक भी मौजूद रहे।

वहीं दूसरी तरफ़ यूपी विधानसभा चुनाव के छठवें चरण के तहत 3 मार्च की सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरु हो गया। सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने अपने गांव मुजौना प्राथमिक स्कूल पर बने बूथ सं. 20 पर मतदान किया। ब्लाक प्रमुख ने अपने बूथ पर पहला वोट सुबह सात बजकर एक मिनट पर डाला। 

वहीं पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने भी अपने गांव जमुआंव में मतदान किया। मतदान को लेकर सुबह से ही वोटरों में जबरदस्त उत्सा रहा। रिटर्निंग अफसर एवं एसडीएम राजेश गुप्ता, सहायक रिटर्निंग अफसर एवं तहसीलदार ओपी पांडेय मतदान शुरु होने के साथ ही कई बूथों का निरीक्षण किया और निष्पक्ष मतदान का जायजा लिया। बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के सभी 420 बूथों पर मतदान जारी है।

वहीं फेफना विधानसभा क्षेत्र व हनुमानगंज ब्लॉक अंतर्गत बरवां गांव के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल पर बने मतदान केंद्र के बूथ संख्या 109 पर ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी के कारण एक घण्टे विलम्ब से मतदान शुरू हुआ। इस दौरान मतदान कर्मियों के द्वारा ईवीएम को सही किया गया। इसकी वजह से मतदाता एक घण्टे तक लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए परेशान नजर आए। वहीं दूसरी ओर प्राथमिक विद्यालय हृदयपुर बूथ संख्या 187 188 पर 45 मिनट मतदान ईवीएम में खराबी के कारण मतदान बाधित रहा और 7 बज कर 45 मिनट पर मतदान आरंभ हो सके।

वहीं विधानसभा चुनाव में जिले में छठें चरण में आज गुरुवार तीन मार्च को मतदान सुबह सात बजे से हो रहा है। बलिया जिले में मुकाबला सीधा भले ही लग रहा हो लेकिन जीत हासिल करना कहीं से भी आसान नहीं होगा। इस बार दो मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी जिले में लगी हुई है। इस बार गलबहियां करने वाले भी आमने -सामने हैं। बागी उम्मीदवारों ने जहां दल बदलकर बड़ी पार्टियोंं के माथे पर बल ला दिया है वहीं रोचक मुकाबले की भी जनता को उम्‍मीद बंधी हुई है।

वहीं दूसरी तरफ़ जिले में कुल 1401 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबकि 2825 मतदेय स्थल हैं। वहीं जिले भर में कुल 24,43,963 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 13,33,563 पुरुष मतदाता तो 11,10,324 महिला मतदाता हैं। वहीं 76 अन्य मतदाता भी मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव के दौरान यहां कुल 122 नामांकन हुए थे। जबकि 37 नामांकन रद कर दिया गया था और तीन लोगों ने नाम वापस लिया था। इस प्रकार कुल 82 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। 

वहीं जिले के सभी 1401 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। वहीं सुबह ही मतदान कर्मियों ने मतदान की तैयारियां शुरू करने के साथ ही अपनी अपनी सीटों पर आकर मतदाताओं का इंतजार करने लगे। कई विधानसभा सीटों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार ने लोकतंत्र के महापर्व पर अपना मत देने के बाद ही जलपान किया।