
UP news
समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका , यह नेता गिरफ्तार , जानें पूरा मामला
हापुड़। धार्मिक आस्था के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने समाजवादी पार्टी हापुड़ के पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख को गिरफ्तार किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष का एक आडियो वायरल हुआ था।इसमें वह विशेष समुदाय के देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल कर रहा था।
इतना ही नहीं विरोध करने पर जिलाध्यक्ष ने शाहपुर फगौता ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी भी दी।
वहीँ पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ.तेजवीर सिंह ने बताया कि गांव शाहपुर फगौता निवासी तेजपाल प्रमुख सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष है। रविवार को उनका आडियो वायरल हुआ। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग कर रहे थे, कि इससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंचा और अशांति का माहौल भी बन सकता था।
आपको बता दें कि आडियो वायरल का मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में डाला गया। इसी बीच, शाहपुर फगौता के प्रधान अतुल ने बताया कि आडियो को लेकर जब उन्होंने विरोध किया, तब तेजपाल प्रमुख ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह और उनका परिवार दहशत में है।
इसके साथ ही मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोपहर में उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के मोबाइल फोन में आडियो भी मिला है। मोबाइल फोन को पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर कब्जे में लिया है।