Headlines
Loading...
मथुरा : ब्रज तीर्थ विकास परिषद पौराणिक तीर्थों के विकास की ओर बढ़ रहा है आगे : हेमा मालिनी

मथुरा : ब्रज तीर्थ विकास परिषद पौराणिक तीर्थों के विकास की ओर बढ़ रहा है आगे : हेमा मालिनी


मथुरा । इन दिनों जिले की सांसद हेमामालिनी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का भ्रमण प्रतिदिन कर रही है। शुक्रवार को छठवें दिन सांसद ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले तीर्थस्थल प्राचीन कुंडों का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा ब्रज में तीर्थ यात्रियों के आने के लिए चौरासी कोष परिक्रमा मार्ग में अन्य जरूरी कार्य कराए जाएंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को ब्रज में बेहतर सुविधाएं मिल सके। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद पौराणिक तीर्थों के विकास की ओर आगे बढ़ रहा है।

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा यात्रा के दौरान शुक्रवार सांसद ने कोटवन के शीतल कुंड, हताना गांव के चंदन कुंड, शेषसाई में लक्ष्मीनारायण कुंड, गोमती कुंड सरोवर पैगांव प्राचीन मंदिर सहित शेरगढ़ के बिहार वन कुंडों के दर्शन कर कुंडों और मंदिरों के पौराणिक महत्व के बारे महंतों से जानकारी ली। इस मौके पर मंदिर के महंतों ने लोकप्रिय सांसद का दुप्पटा चुनरी पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान निरीक्षण करते वक्त पौराणिक कुंडों के हालातों पर नाराजगी दिखाते हुए केंद्र सरकार से पास हुए करोड़ों रुपयों से जल्द ही सौंदर्यीकरण कराने का भरोसा दिया। कोसीकला की राजराजेश्वरी मां भगवती देवी मंदिर पर महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, रुचि अग्रवाल सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने तश्वीर देकर सांसद हेमामालिनी का स्वागत किया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, भगवत गुप्ता व धर्मवीर शर्मा आदि थे।