Headlines
Loading...
यूपी : सिकंदरा सट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के विरोध पर महिला व देवरानी की हुईं पिटाई।

यूपी : सिकंदरा सट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के विरोध पर महिला व देवरानी की हुईं पिटाई।


आगरा। सिकंदरा सट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर भूसा लेने गई महिला के साथ आरोपित ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसे पीटा, बचाने आई देवरानी को भी मारा। पुलिस से शिकायत की गई है।

वहीं एक गांव निवासी एक ट्रक चालक की पत्नी गुरुवार शाम को खेतों पर भूसा लेने गई थी। उसी दौरान वहां गांव का ही एक युवक आ गया और बुरी नीयत से उन्हें पकड़ लिया। विरोध करने पर डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर उसे घायल कर दिया। 

वहीं उसी दौरान बचाने आई देवरानी को भी आरोपित ने पीट दिया। सट्टी थानाध्यक्ष समर बहादुर सिंह यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के लिए पुलिस को भेजा गया है।