Headlines
Loading...
वाराणसी : स्वयं सहायता समूह ने महिलाओं में बांटी दरी

वाराणसी : स्वयं सहायता समूह ने महिलाओं में बांटी दरी

वाराणसी । आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सामाजिक संस्थाओं से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमीन पर बैठने के लिए दरी दिया।

दरी पाकर समूह की महिलाओं के चेहरे खिल गए। उन्होंने मदद के लिए आभार भी जताया। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट व लोक समिति संस्था ने दरी वितरित कराई।

समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने बताया कि संस्था की ओर से आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक के 60 गांव में कुल 210 समूह चलाए जा रहे हैं, जिनमें कुल तीन हजार से ज्यादा महिला सदस्य है। स्वयं सहायता समूह चलाने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं में छोटी-छोटी बचत के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है, साथ ही गरीब परिवारों को सूदखोरों और साहूकारों के कर्ज से मुक्ति पाना भी है। स्वयं सहायता समूह की संयोजिका अनीता पटेल ने बताया कि वर्तमान समय में सभी समूह को मिलाकर महिलाओं ने करीब 25 लाख से ज्यादा की बचत कर ली है। वे अब बाहर से कर्ज न लेकर आपस में लेन-देन कर रही हैं। सैकड़ों महिलाएं समूह के माध्यम से ऋण लेकर स्वरोजगार कर अपने परिवार का भरण-पोषण भी कर रही हैं। इतना ही नहीं, संगठन की बहनें संगठित होकर नशा, घरेलू महिला हिंसा,यौन हिंसा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ अभियान भी चला रही हैं।