Headlines
Loading...
यूपी : कानपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरा साफ्टवेयर इंजीनियर और घर को निकलते ही हुआ लापता।

यूपी : कानपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरा साफ्टवेयर इंजीनियर और घर को निकलते ही हुआ लापता।

                                      Renu Tiwari Reporter

कानपुर। मुबंई से कानपुर एयरपोर्ट उतरे एक साफ्टवेयर इंजीनियर लापता हो गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर स्वजन ने चकेरी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश शुरू की।

वहीं चकेरी के ओमपुरवा लोहा मिल निवासी संजय जायसवाल व्यापारी है। उन्होंने बताया कि उनका 23 वर्षीय बेटा बंगलुरु की एक आइटी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। चार दिन पहले वह दोस्त की शादी में शामिल होने मुंबई गया था। जहां से रविवार को फ्लाइट से बेटा घर आ रहा था।

वहीं दोपहर करीब 3.30 बजे बेटे की फ्लाइट कानपुर एयरपोर्ट आई। जिसके बाद उन्होंने फोन कर ओला कार से घर आने की बात कही। काफी समय बीतने के बाद उन्होंने फोन मिलना शुरू किया तो बंद आने लगा। जिसके बाद उन्होंने अनहोनी होने की आशंका जताते हुए देर रात चकेरी पुलिस को मामले की जानकारी दी। 

वहीं पुलिस ने गुमशुदगी दर्जकर मामले की जांच शुरू की। विवेचक उमेश राम ने बताया कि इंजीनियर के फोन के आखिरी लोकेशन एयरपोर्ट बता रही है। फिलहाल उनकी तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही उन्हें सकुशल बरामद किया जाएगा।