
UP news
कानपुर : नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने तबादले की जताई नाराजगी
कानपुर । शासन की तबादला नीति के तहत बीते दिनों कानपुर नगर निगम में भी बड़ा फेरबदल किया गया। इसको लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है और मंगलवार को कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मेयर को ज्ञापन सौंपते हुए नाखुशी जताई।
30 जून को जिन-जिन कर्मचारियों के तबादले हुए हैं वह पूरी तरह से शासनादेश के खिलाफ है।
कानपुर नगर निगम में बीते चार दिन पहले मेयर की अनुपस्थित में हुए 168 कर्मचारियों के तबादले के विरोध को लेकर नगर निगम संघ के कर्मचारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। इसको लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश नगर निगम विकास प्राधिकरण एवं जलकल विभाग कर्मचारी संघ ने पदाधिकारियों ने मेयर प्रेमिला पांडेय को ज्ञापन दिया। इसके साथ कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि 30 जून को जिन-जिन कर्मचारियों के तबादले हुए हैं वो पूरी तरह से शासनादेश के खिलाफ हैं। 15 जून को एक शासनादेश जारी हुआ था उसके अनुसार केवल 10 से20 प्रतिशत कर्मचारियों का ही तबादला किया जा सकता है। इतने सारे तबादले एक साथ करना और पूरा पूरा स्टाफ का तबादला दूसरे विभाग में होने के बाद नगर निगम में कई जगह पूरा काम ठप पड़ गया है। ऐसे में आम जनमानस जो अपने कामों को लेकर नगर निगम आ रहे हैं उनका भी काम नहीं हो पा रहा है। आप को बता दे कि कार्मिक विभाग के सहायक नगर आयुक्त ने अपने विभाग के कर्मचारियों के तबादले के आदेश दिए थे। तीन दिन पहले उनका भी तबादला कर दिया गया है।