Headlines
Loading...
यूपी: लोक निर्माण विभाग के आगरा , झांसी , प्रयागराज जोन में गलत हुए स्थानान्तरण

यूपी: लोक निर्माण विभाग के आगरा , झांसी , प्रयागराज जोन में गलत हुए स्थानान्तरण


यूपी । उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के झांसी जोन, आगरा जोन और प्रयागराज जोन में प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक, कनिष्ठ सहायक के पदों पर गलत स्थानान्तरण हुए है।


तीनों की जगहों पर मुख्य अभियंता कार्यालय को नोटिस भेज कर 10 जुलाई तक स्थानान्तरण पर विचार करने को कहा गया है। यह बातें बुधवार को उप्र लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के ज्योति प्रकाश पाण्डेय ने कही।

लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश में सक्रिय कर्मचारी यूनियनों में शामिल उप्र लोनिवि मिनिस्ट्रीय एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी ज्योति प्रकाश ने दो टूक कहा कि मुख्य अभियंता कार्यालयों से खास लोगों का स्थानान्तरण हुआ है। आगरा जोन, झांसी जोन, प्रयागराज जोन में ऐसा ही देखने में आया है। मुख्य अभियंता कार्यालय के निकट माने जाने वाले कर्मचारी वही डटे हुए हैं। वहीं कई नियम की बात कर के प्रधान सहायक, कनिष्ठ सहायक के पदों पर कई चेहरों को स्थानान्तरित कर दिया गया।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के समस्त मुख्य अभियंताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि गलत प्रकार से स्थानान्तरण को बर्दास्त नहीं किया जायेगा। जो स्थानान्तरण नीति है, उसका पालन हर वर्ग विशेष के कर्मचारी के साथ होता दिखे। कुछ खास लोगों को उसमें बचाया ना जायें। मुख्य अभियंताओं को 10 जुलाई तक का समय दिया गया हैं और अगर इन्होंने ठोस कदम नहीं उठाये तो मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन कार्यालय बंद को बाध्य होगा।