
UP news
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ,,बृजेश पाठक ने कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की आज पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने श्रद्धांजलि दी।लखनऊ के कैंसर इंस्टीट्यूट में सीएम योगी आज कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, 'उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय कल्याण सिंह जी 'बाबूजी' जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। गरीबों, वंचितों एवं पिछड़ों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनका उत्थान करने के लिए आपको सदैव स्मरण किया जाएगा।'
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में 21 अगस्त 2021 को निधन हो गया था। राम मंदिर आंदोलन में उनकी महती भूमिका रही। इसके अलावा यूपी में पहली बार बीजेपी की सरकार बनाने में उनका योगदान रहा। साथ ही उन्हें देश के सबसे बड़े राज्य का दो बार सीएम बनने का गौरव मिला।