Headlines
Loading...
225 वर्ष पुरानी रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला का प्रारंभ आज से प्रशासन ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

225 वर्ष पुरानी रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला का प्रारंभ आज से प्रशासन ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा


एजेंसी डेस्क
कोरोना काल के दो साल बाद शुक्रवार से शुरू हो रही रामनगर की विश्व प्रसिद्ध श्री रामलीला को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।




पदाधिकारी के अनुसार, प्रथम चरण की लीला में आने वाले साजो समान की तैयारी पूरी हो चुकी है। रंगरोगन कर शाही बग्गी का ट्रायल भी किया गया। बृहस्पतिवार को दुर्ग प्रशासन ने लीला स्थलों का जायजा लिया गया। एक माह तक रामनगर में राम भक्तों का महासंगम देखने को मिलेगा।




225 साल से एक सी परंपरा का हो रहा पालन
रामनगर की रामलीला शुरू होने के पहले अयोध्या से लेकर लंका तक तैयारियां पूरी कर ली गई है। रामलीला का मंचन स्थल 4 किलोमीटर दूर लंका तक फैला हुआ है। जगह-जगह अयोध्या, जनकपुर, पंचवटी, लंका, चित्रकूट, निषादराज आश्रम, अशोक वाटिका, रामबाग, नंदीग्राम सहित राम चरित्र मानस में वर्णित घटनाक्रम के अनुसार लीलाएं मंचित की जाती हैं।


स्थानीय लोग बताते हैं कि अयोध्या से पूर्वोत्तर जनकपुर एवं विश्वामित्र का स्थान लंका, पंपा सर, दक्षिण में है। रामनगर में भी यह स्थान इन्हीं दिशाओं में बने हैं। लंका में हनुमान संजीवनी लेने उत्तर हिमालय जाते हैं। रामलीला के जुड़े पात्र बताते हैं कि रामायण के प्रसंग के अनुसार स्वरूपों का प्रशिक्षण एवं शृंगार स्थल भी अलग है।