
UP news
आजमगढ़: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों का पुलिस से मुठभेड़ एकआरोपी हुआ घायल
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया।उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है।
पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और देर रात लगभग नौ बजे पिता के घर आने पर उन्हें आप बीती बताई। इसके बाद पिता ने यूपी 112 पर घटना की सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और पिता पुत्री को लेकर थाने चली आई।
शनिवार की देर रात दुष्कर्म के आरोपियों का पुलिस से आमना-सामना हो गया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक युवक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया। जिसमें दुष्कर्मी विकास गिरी के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।