Headlines
Loading...
बरेली एक युवक ने अपने दोस्त से लिया खौफनाक बदला ब्लैक मेलिंग से था परेशान मामला जान आप भी रह जाएंगे हैरान

बरेली एक युवक ने अपने दोस्त से लिया खौफनाक बदला ब्लैक मेलिंग से था परेशान मामला जान आप भी रह जाएंगे हैरान


एजेंसी डेस्क
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक अमानवीय घटना सामने आयी है। आपसी विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।




प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपित युवक की अश्लील वीडियो उसके दोस्त के पास थी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह आरोपित युवक को ब्लैकमल कर उसके साथ कुकर्म करता था। जिससे युवक काफी परेशान हो गया था।


 घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें होटल में दो लोगों के लहूलुहान होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि होटल में पहले दोनों युवकों का विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने अपने दोस्त पर हमला करते हुए उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।


हिरासत में लिए युवक ने पुलिस को बताया कि घायल युवक से करीब एक साल पहले उसकी दोस्ती हुई थी। कुछ महीने पहले घायल युवक उसे एक होटल में ले गया था। जहां पर उसने चोरी से आरोपित युवक की आपत्तिजनक वीडियो बना ली थी। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार पैसे भी ऐंठ चुका है।