
UP news
चंदौली में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा जनता के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध
चंदौली : जल शक्ति मंत्री व वाराणसी मंडल के प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आम जनता के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। वाराणसी मंडल का प्रभार उन्हें मिला है, इसलिए इस मंडल में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले, इसी मकसद के साथ वह तीन दिनों के प्रवास पर हैं।
चंदौली आगमन पर शुक्रवार को प्रेस मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित सेघ्ठज़ ही हुए कहा कि रेहड़ी व पटरी वालों से संवाद करेंगे कि उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है, अगर कोई परेशानी होगी तो उसका समाधान किया जाएगा। इसके साथ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की धरातल पर क्या स्थिति है, इसकी हकीकत जानने के लिए तीन दिनों का प्रवास उनका है। मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों को भी अलग-अलग मंडल के लिए दायित्व सौंपा गया है। सौ दिन व छह माह की योजनाओं की क्या स्थिति व गति है, स्थलीय निरीक्षण कर इसका भी हाल जानेंगे और अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।
गांव, गरीब व किसानों का भी हाल भ्रमण कर जानेंगे की उनके लिए संचालित योजनाएं उन तक पहुंच रही है की नहीं। पिछली सरकारों ने केवल जनता को उलझाए रखा। लेकिन केंद्र में मोदी व यूपी में योगी की सरकार आने के बाद सभी समाज के लोगों का समग्र विकास कैसे हो, इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।
इसके पूर्व मंत्री ने मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर एक के आंबेडकर नगर में में चंद्रकांत के यहां भोजन किया। इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।