
UP news
उत्तर प्रदेश महाराजगंज पति पत्नी के विवाद को सुलझाने गई पुलिस कर्मियों का कालर महिला ने पकड़ा
एजेंसी डेस्क
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला गांव में रविवार को पति-पत्नी के बीच का विवाद सुलझाने गई पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार होना पड़ा।लोगों को संभालने में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
रविवार को शबाना अपने सुसराल पहुंची तो कुछ देर माहौल शांत रहा, लेकिन बातचीत आगे बढ़ी तो नोकझोंक व मारपीट शुरू हो गई। इसमें शबाना (30) घायल हो गई। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पहले दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो उनसे आक्रोशित महिलाएं बदसलूकी करने लगीं। कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मी का कालर तक पकड़ लिया। पुलिस किसी तरह से अपने आपको बचाते हुए दूर हटी। थोड़ी देर में सीओ सदर अजय सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाया और भीड़ को हटाने के बाद मामले को शांत कराया।