विजय दशमी
Ravan Dahan 2022 Live Update: लालकिले पर कुछ ही देर में पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, प्रभास और केजरीवाल भी रहेंगे मौजूद

एजेंसी डेस्क
देशभर में रावण दहन का कार्यक्रम शुरू हो चुकी है। देश के अलग-अलग स्थानों पर अपने-अपने समय के मुताबिक रावण दहन हो रहा है।
श्रीराम के जयकारों और आतिशबाजियों के बीच रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जले।

दिल्ली लाल किले पर पहुंचने वाली हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
दिल्ली के लाल किले पर रामायण का अभिनय किया जा रहा है। यहां कुछ ही देर रावण दहन होगा।
तेलुगु अभिनेता प्रभास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल यहां दशहरा समारोह में शामिल होने वाले हैं।

लद्दाख में हुआ रावण दहन
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक लद्दाख में रावण दहन हो चुका है। इस दौरान यहां लेह के एक मैदान में एक-एक कर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। यहां भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
