यूपी न्यूज
मेरठ : 30 नवंबर को सीएम योगी के दौरे की तैयारियां, अफसरों ने किया विक्टोरिया पार्क का निरीक्षण।

एजेंसी डेस्क : मेरठ (ब्यूरो), जिले में 30 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। विक्टोरिया पार्क को कार्यक्रम स्थल बनाया जा रहा है।

आज शनिवार तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवान, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।
सुरक्षा को लेकर भी खाका तैयार
एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइंस में उतरेगा। इसके बाद वह विक्टोरिया पार्क में सभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर भी खाका तैयार कर लिया गया है। एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। खुफिया विभाग से भी लगातार जानकारी ली जा रही है।
20 हजार प्रबुद्धजन सम्मिलित होंगे कार्यक्रम में,,,,,,
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 नवंबर को मेरठ के विक्टोरिया पार्क में प्रबुद्धजन सभा करेंगे। इसमें लगभग 20 हजार प्रबुद्धजन सम्मिलित होंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करने के बाद पार्टी कार्यालय पर रणनीति तय की।
मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ इन दिनों प्रमुख शहरों में पहुंचकर परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर रहे हैं।
निकाय चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा दौरा,,,,,
सहारनपुर, गाजियाबाद के बाद अब मेरठ आएंगे। उधर नगर निकाय का चुनाव भी होने वाला है जिसकी तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री की जनसभा को निकाय चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि आठ दिसंबर से चुनाव आचार संहिता लगने की संभावना जताई जा रही है। इसलिए सरकार उससे पहले नगर निकाय चुनाव में बढ़त हासिल करने के लिए लोकार्पण व शिलान्यास पर जुट गई है।
मेरठ, डीएम ने ली थी बैठक,,,,,
बीते बुधवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा व महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी ने बैठक की। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर रणनीति तय की। मुकेश सिंघल ने बताया कि सर्व समाज के प्रबुद्ध लोगों को इसमें आमंत्रित किया जाएगा। 30 नवंबर बुधवार को 12 बजे से इस सभा का आयोजन होगा।