सीएम योगी जनसभा
योगी का कांग्रेस पर तंज, बोले, 55 साल में कुछ नहीं कर पाए तो अब क्या करेंगे, इनसे उम्मीद न कीजिए।
![Published from Blogger Prime Android App](https://firebasestorage.googleapis.com/v0/b/bloggerprime.appspot.com/o/images%2F105144480455404234659%2Fn438573052166757145784380a705d55478e8d365d4d53f74149d5a7833e6f14e1d183e520dab7c91d3bb95.jpg?alt=media&token=98ca5d5c-ba09-4cc5-8e8e-99b35457b74d)
एजेंसी डेस्क : कागड़ा/बिलासपुर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा (ज्वाली, ज्वालामुखी व घुमारवीं) में धुआंधार चुनावी रैली कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।कहा कि कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहाकि जो 55 साल में कुछ नहीं कर पाए, उनसे अब उम्मीद न कीजिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूपी में आस्था के सभी स्थल नई आभा के साथ वैश्विक मानचित्र पर छा रहे हैं। सावन मास में काशी और देव दीपावली व इस महीने अयोध्या में 1-1 करोड़ श्रद्धालु आए। एक तरफ आस्था का सम्मान, इंफ्रास्ट्रक्च र का विकास तो दूसरी तरफ माफिया के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हम लोग धड़धड़ा कर अभियान चलाते हैं, इसलिए ऐसा न हो कि कोई कमजोर सरकार आ जाए और वहां के माफिया चोरी-छिपे दुम दबाकर यहां छिप जाएं। यहां के शांत क्षेत्र देवभूमि को कलंकित करने का कार्य करें। कांग्रेस का हाथ, माफिया के साथ रहा है, इसलिए आप सभी से यह अपील करने आया हूं कि हमें विकास व राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बिना रुके-झुके, बिना किसी परवाह के काम करने वाली सरकार चाहिए, वह भाजपा देगी।
सीएम ने कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जिसे विरासत में जो मिला, उसका संवर्धन करते हुए कोरोना के खिलाफ डटकर मुकाबला किया और 135 करोड़ लोगों के लिए बिना भेदभाव फ्री टेस्ट, उपचार, वैक्सीन और 80 करोड़ गरीबों को फ्री में राशन उपलब्ध कराया। सीएम ने तंज कसा कि यदि 2014 से पहले कोरोना आता तो कांग्रेस यह सब नहीं दे पाती, यदि देती भी तो उनके नेता पैसा खा जाते, गरीबों को कुछ नहीं मिलता, इसलिए भाजपा फिर से आवश्यक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना भेदभाव सभी को विकास का लाभ मिला।
यूपी सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने शासन के दौरान अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग क्यों प्रशस्त नहीं किया। कांग्रेस नेतृत्व वोटबैंक के कारण नहीं चाहता था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो, लेकिन मोदी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। 2023 तक राम मंदिर बनेगा तो वह दुनिया का सबसे बड़ा और राष्ट्र मंदिर होगा। हर भारतीय गौरव की अनुभूति करेगा।
![Published from Blogger Prime Android App](https://firebasestorage.googleapis.com/v0/b/bloggerprime.appspot.com/o/images%2F105144480455404234659%2Fn4381166481667463171188d742d05339f3e3b7716c3fb5cb164a96b194d6958fcb614dd9252df9915298ce.jpg?alt=media&token=1d1dd768-d546-472d-8e29-33ef8fc8dc45)
सीएम ने पूछा कि क्या कांग्रेस अयोध्या का दीपोत्सव करा पाती, क्या काशी में विश्वनाथ धाम, बाबा केदारनाथ व बाबा महाकाल का पुनरुद्दधार करा पाती, आज जो हो रहा है, यही आस्था का सम्मान है।
पीएम मोदी ने पंच प्रण का आह्वान किया था। पंच प्रण विकसित भारत का निर्माण करना है। 1952 से जनसंघ के समय नारा लगता था, एक देश में दो प्रधान, दो निशान-दो विधान नहीं चलेगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता के लिए खुद को शहीद कर दिया।
मुझे आश्चर्य होता है कि देवभूमि में कांग्रेस कैसे है। यूपी 25 करोड़ की आबादी का राज्य है, वहां 403 विधानसभा और कांग्रेस के पास सिर्फ 2 सीट है।
![Published from Blogger Prime Android App](https://firebasestorage.googleapis.com/v0/b/bloggerprime.appspot.com/o/images%2F105144480455404234659%2Fn43831888816675340702350706abd2e7e7b785cd2b9ef24004de99ff9dd7761aac3291166af68c80cc7d41.jpg?alt=media&token=305b0263-c2d5-483a-ae66-4e4d5e5068d5)