UP news
मऊ में सरेआम वारदात: दुकान पर खड़े BJP नेता के भतीजे को मारी गोली, मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़ा है आरोपी

एजेंसी डेस्क : यूपी के मऊ स्थित भीटी बाजार में बुधवार दोपहर बाद सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। राशन की दुकान पर खड़े भाजपा नेता के भतीजे को मामूली विवाद में गोली मार दी गई। जांघ में गोली लगने से घायल युवक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दूबे का भतीजा है।
उसे वाराणसी रेफर किया गया है। गोली मारने का आरोपी मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़ा है। वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया है।
वारदात को अंजाम देने के बाद अपने साथी संग फरार हो गया। सरेआम घटी इस घटना से भीटी बाजार में दहशत का माहौल हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी निवासी अजय दूबे (27) पुत्र अशोक कुमार दुबे ने बताया कि बुधवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे वह घर का सामान खरीदने के लिए बाहर निकला था।
