Headlines
Loading...
प्रयागराज : यूपी की कानून व्यवस्था पूरे देश में एक मिसाल बनी : मंत्री, नन्द गोपाल गुप्ता, नन्दी।

प्रयागराज : यूपी की कानून व्यवस्था पूरे देश में एक मिसाल बनी : मंत्री, नन्द गोपाल गुप्ता, नन्दी।


Published from Blogger Prime Android App


एजेंसी डेस्क : प्रयागराज (ब्यूरो), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा परेड मैदान में आयोजित 1295 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 करोड़ प्रदेशवासियों के उन्नयन एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। यूपी की माफिया व भ्रष्टाचार मुक्त कानून व्यवस्था पूरे देश में एक मिसाल बनी है।

Published from Blogger Prime Android App

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रदेश के अंतिम गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे और अंतिम व्यक्ति के दरवाजे पर सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

2017 के पहले उप्र की पहचान एक बीमारू राज्य के रूप में थी। जहां एक ओर सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकारों ने केवल और केवल जातिवाद-परिवारवाद की राजनीति को पोषित किया। वहीं दूसरी ओर हमारी सरकार ने जाति मजहब और क्षेत्र के ऊपर उठकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास मंत्र को धरातल पर साकार किया। 

Published from Blogger Prime Android App

सपा, बसपा की सरकारों में जो माफिया शासन और प्रशासन को नियंत्रित करते थे वे आज जेल की सलाखों के पीछे अपनी बदहाली के दिन गिन रहे हैं। माफियाओं के काले साम्राज्य पर मुख्यमंत्री योगी के सुशासन का बुलडोजर चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पिछड़ेपन के दौर से आगे निकलकर विकास के एक्सप्रेस वे पर तेजी से आगे बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था वन ट्रिलियन डॉलर बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। हर गुजरते दिन के साथ उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास और आर्थिक प्रगति के नए अध्याय लिख रहा है। 

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में फरवरी 2023 में ऐतिहासिक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित होने जा रहा है। इस समिट में हमारी सरकार ने 10 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह आयोजन उत्तर प्रदेश के विकास को एक नई रफ्तार देगा और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार की अपार सम्भावनाओं के द्वार खोलेगा। हम सभी प्रयागराज वासी उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक उत्थान के साक्षी हैं। 

Published from Blogger Prime Android App

नन्दी ने कहा कि संगम के इस पावन भूमि पर दिव्य कुंभ एवं भव्य कुंभ के आयोजन से प्रयाग की महिमा को देश और दुनिया ने जाना। आगामी 2025 में एक बार फिर से प्रयाग की पावन भूमि सनातन संस्कृति के महा उत्सव की साक्षी बनने जा रही है। महाकुंभ 2025 का आयोजन अभूतपूर्व एवं अविस्मरणीय होने जा रहा है। 

अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के भव्य मंदिर का निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। 2024 की शुरुआत से देश दुनिया के करोड़ों राम भक्त प्रभु श्री राम लला विराजमान के दर्शन कर सकेंगे। अंत में कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश भारत की अर्थव्यवस्था एवं सांस्कृतिक पहचान का मुकुट बनने जा रहा है।