Headlines
- शोक सभाएं आजकल दुःख बांटने और मृतक के परिवार को सांत्वना देने के मूल उद्देश्य से भटकी..
- हार्दिक बाहर, कुलदीप-गिल की भी छुट्टी, फाइनल मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन घोषित!
- लखनऊ में हजरतगंज के मल्टी लेवल पार्किंग में आज सुबह लगी भीषण आग, कई कारें जलकर हुई राख, करोड़ों का हुआ नुकसान...
- 'योगी जी सोचिए भला..सदन में आपसे कुख्यात अपराधी का महिमा मंडन करवा डाला?', कुंभ में नाव चलवाकर 30 करोड़ कमाने का CM योगी...
- UP के इस जिले का बदलने वाला है नाम, विधान सभा में उठी मांग का केशव प्रसाद मौर्य ने किया आज समर्थन...
- कोतवाली में तैनात दरोगा ने की खुदकुशी, एक दिन पहले बच्चों को ईद के कपड़े दिलाकर लौटे थे नायाब खान, पंखे से लटकी मिली लाश...
- बस्ती में तैनात दरोगा के बेटे की देवरिया में हत्या, बर्थडे के बहाने ले गए दोस्तों ने शराब पीने के बाद आपसी बाद-विवाद में किया कत्ल...
- वाराणसी :: पान खाने के लिए रुका था PAC का जवान, कंधे से गिरी कार्बाइन और चल गई गोली, हेड कांस्टेबल समेत दो घायल...
- लड़कियां बुलाते हैं PG में रहने वाले लड़के.. यूज्ड कंडोम से चोक हुआ सीवर, लोगों का फूटा गुस्सा.
- 2000 संत, 1 लाख लोगों के बैठने का इंतजाम और चलेगा लंगर..आज से बिहार में बाबा बागेश्वर धाम सरकार का हनुमंत कथा आयोजन...
- सेक्स करो और सैलरी लो, स्पा सेंटरों में लड़कियां ग्राहकों को खुश करने को हैं मजबूर, थाने पहुंची एक युवती ने किया सनसनीखेज खुलासा...
- क्या आप जानते हैं लंबे समय तक सेक्स न करने से सेहत पर पड़ता है असर? क्या कहती है ये रिसर्च जानिए...
- एक ही स्कूटी का 60 बार चालान, फाइन सुनकर माथा पकड़ लेंगे आप, ट्रैफिक पुलिस ने ले लिया बड़ा ऐक्शन...
- आज प्रयागराज में डंपर की चपेट में आने से बुलेट सवार मुंगराबादशाहपुर निवासी सिपाही समेत दो की हुई मौत, फतेहपुर में थी तैनाती...
- वाराणसी में मसान की होली में महिलाओं पर क्यों लगी रोक? आयोजन में देवताओं के स्वरुप और नरमुंड माला पर भी पाबंदी...
- घर की महिलाओं के गहने बेचे, फिर खरीदी 70 नावें. महाकुंभ में 30 करोड़ कमाने वाले 'निषाद राज' की सफलता की कहानी , पढ़ें...
- संगम का पवित्र जल लेने के लिए उमड़ी भारी भीड़...तीन घंटे तक लोगों की लगी रही कतार, तब जाके मिला गंगाजल...
- क्या आप जानते हैं?..कितनी संपत्ति के मालिक हैं CMयोगी आदित्यनाथ..नहीं ना..जानिये रायफल -रिवॉल्वर के अलावा रखते हैं यह ख़ास शौक़...
- 'क्रिकेट का बाप है इंडिया', ऑस्ट्रेलिया से ले लिया बदला, भारत की जीत पर क्या बोले पाकिस्तानी, देखें VIDEO...
- चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और झटका, स्टीव स्मिथ ने वनडे से ले लिया संन्यास, देखें इनका रिकॉर्ड...Photos
UP news
वाराणसी में देवदीपावली पर नहीं आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कमिश्नर ने बैठक के दौरान किया स्पष्ट
एजेंसी डेस्क : वाराणसी: कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने पिछले पांच छह दिनों से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर लगायी जा रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। कहा कि देवदीपावली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के यहां आगमन का कोई कार्यक्रम नहीं है।प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्री, न ही किसी नेशनल गेस्ट के आने की उम्मीद है। यह मानकर चल सकते हैं कि देवदीपावली पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री आ सकते हैं।
कमिश्नर मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में पुलिस, नगर निगम, पर्यटन समेत अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ देवदीपावली की तैयारी की समीक्षा कर रहे थे। कहा कि देवदीपावली से पूर्व मुख्यमंत्री चार नवंबर को काशी आ सकते हैं।
स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे देवदीपावली की तैयारी की समीक्षा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री छह नवंबर को चंदौली में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं। संभव है देवदीपावली की पूर्व संध्या पर तैयारियों का जायजा लें और अगले दिन यहां देवदीपावली देखें। इसलिए पांच नवंबर तक तैयारी शत प्रतिशत पूरी होनी चाहिए।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गंगा घाट पर वालंटियर को लगाने के लिए समितियों को निर्देशित किया गया
देवदीपावली पर न्यायधीश समेत अन्य गेस्ट अवश्य आएंगे। इन सभी लोगों को बोट से नमोघाट से राजघाट लाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम पांच, छह व सात नवंबर को राजघाट पर ही आयोजित होंगे। कमिश्नर ने हाल की घटनाओं को देखते हुए भीड़ को कंट्रोल करने के ठोस उपाय किए जाने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया। कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गंगा घाट पर वालंटियर को लगाने के लिए समितियों को निर्देशित किया गया है। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड, एनएसएस के वालंटियर को लगाया जाए।
महिला पुलिस की तैनाती होगी,,,,
नाव संचालन की समुचित व्यवस्था हो। एनडीआरएफ पूरी तरह मुस्तैद रहे और पर्याप्त गोताखोरों को पहले से चिह्नित कर सुरक्षा टीम में शामिल कर लें। भीड़ को नियंत्रित करना सबसे बड़ी चुनौती होगी। गंगा घाटों के आसपास बेसहारा पशु एक भी नहीं दिखने चाहिए। लाइटिंग की पूरी व्यवस्था रखें।
पुलिस कमिश्नर के सतीश गणेशन ने पुलिस अधिकारियों को भीड़ नियंत्रित करने के लिए अलर्ट किया। कहा कि देवदीपावली पर महिलाओं की संख्या अधिक होती है। इसलिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस की तैनाती होगी। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी तरह की घटना से निबटने के सभी उपाय पहले ही सुनिश्चित कर लिए जाएं। नगर आयुक्त समेत सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
देवदीपावली पर गंगा में दो लेन में चलेंगी नावें
पर्याप्त संख्या में तैनात पुलिस फोर्स रखेंगी नजर
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता होंगे इंतजाम
श्रीकाशी विश्वनाथधाम की दीवारों पर लाइट एंड साउंड शो
राजघाट पर पांच, छह व सात को सांस्कृतिक कार्यक्रम
गंगा पार तीन से चार लाख जलाए जाएंगे दीये
शहर की सभी प्रमुख सड़कों को तीन दिन के अंदर गडढामुक्त करने का निर्देश
छह नवंबर को विशेष सफाई अभियान, अधिकारी भी लेंगे भाग